अश्विनी चौबे का वीडियो वायरल.
Ashwini Choubey Viral Video: बिहार में भाजपा इस बार 2024 का लोकसभा चुनाव जेडीयू, चिराग, मांझी और कुशवाहा के साथ लड़ने जा रही है. भाजपा ने अपने सहयोगियों के लिए 23 सीटें छोड़ी है, जिसमें 16 सीटें जेडीयू, 5 सीटें चिराग और मांझी-कुशवाहा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे. भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने इस बार बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को नया प्रत्याशी बनाया है.
टिकट कटने के बावजूद अश्विनी चौबे क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. इस बीच उनके प्रचार से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रचार के जरिए उन्होंने बक्सर में अपनी मौजूदगी बरकरार रखने के संकेत दिए हैं. चौबे ने कहा कि सभी नतीजे शुभ होंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वीडियो में अश्विनी चौबे कह रहे हैं कि पार्टी ने क्या समझा…नहीं समझा… मुझे नहीं मालूम. हां कुछ षडयंत्रकारी थे. चुनाव के बाद वे नंगे होंगे अभी तो नामांकन भी बाकी है. बहुत कुछ होने वाला है. चिंता मत करो मेरे समर्थकों… चिंता मत करो. कुछ भी होगा तो मंगलमय होगा. आप सभी लोग चिंता मत करिए. बक्सर में मैं ही रहूंगा. इसके बाद चौबे समर्थकों ने जिंदाबाद नारे लगाना शुरू कर दिया. इस दौरान चौबे जोर-जोर से चिल्लाते रहे मैं ही रहूंगा, मैं ही रहूंगा.
बता दें कि भाजपा ने बक्सर से मिथिलेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. वहीं महागठबंधन ने आरजेडी के सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा भी बक्सर से चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी से 2 बार सांसद रह चुके अश्विनी चौबे को एक और मौका मिलने की उम्मीद थी. बिहार में यूपी और बंगाल की तरह 7 चरणों में मतदान होना है.
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…