बिहार के रामगढ़ विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी ने स्वीकारी हार.
Bihar By Election 2024: बिहार के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बीच राजद के प्रत्याशी अजीत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो एजेंडा यहां था, उसी के छलावे में लोग आ गए. उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने 65 हजार वोट पाए थे, इस चुनाव में उलटफेर हुआ है. यह उप चुनाव है, जब मुख्य चुनाव होगा तो फिर उलटफेर होगा.
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अजीत सिंह ने मतगणना हॉल से बाहर निकलने के बाद कहा, “पिछले लोकसभा चुनाव में हम 65,000 पर थे, इस बार हम पीछे हटे हैं तो स्वाभाविक है कि इस तीन-चार महीने में यह उलटफेर हुआ है. अगला जो आम चुनाव आएगा, उसमें फिर से उलटफेर कर लेंगे, जो भाजपा का प्रोपेगेंडा है, उसको काउंटर कर लेंगे.”
उन्होंने कहा कि बसपा और भाजपा का आंतरिक गठबंधन साफ नजर आ गया. रामगढ़ उप चुनाव में नौ राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह 171 वोट से आगे हैं. जबकि, बसपा दूसरे नंबर पर है.
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड व महाराष्ट्र दोनों हम जीतेंगे. महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन ने सांप्रदायिकता व मुसलमानों को लेकर जो नंगा नृत्य किया था, जनता ने उसे नकार दिया.
बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में एनडीए तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. सभी सीटों पर दोनों गठबंधनों की कड़ी टक्कर मानी जा रही है.
झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इंडिया ब्लॉक आगे है. जबकि, एनडीए दूसरे स्थान पर है.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…