दुनिया

अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पार करते गुजराती परिवार के 4 लोगों की मौत मामले में 1 भारतीय समेत 2 दोषी

अमेरिका में मिनेसोटा राज्य की एक जूरी ने शुक्रवार (23 नवंबर) को 29 वर्षीय हर्षकुमार रमनलाल पटेल (Harshkumar Ramanlal Patel) और 50 वर्षीय स्टीव शैंड (Steve Shand) को एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया, जिसके चलते 2022 के बर्फीले तूफान के दौरान अमेरिका-कनाडा सीमा पार करने का प्रयास करते समय भारतीय प्रवासियों के एक परिवार की ठंड से मौत हो गई.

डर्टी हैरी के नाम से जाना जाता है भारतीय

भारतीय नागरिक पटेल, जिसे “डर्टी हैरी” नाम से भी जाना जाता है और फ्लोरिडा निवासी शैंड को चार मामलों में दोषी पाया गया, जिसमें अवैध रूप से अमेरिका में प्रवासियों की तस्करी करने की साजिश भी शामिल है. अभियोजकों ने इस ऑपरेशन को भारत से अवैध प्रवासियों का अमेरिका में घुसने की यात्रा को आसान बनाने वाले नेटवर्क का हिस्सा बताया.

मिनेसोटा के अमेरिकी अटॉर्नी एंडी लुगर ने ऑपरेशन की निंदा करते हुए कहा, “इस मुकदमे ने मानव तस्करी की अकल्पनीय क्रूरता को उजागर किया, जहां मानवता से अधिक लाभ को महत्व दिया जाता है. इस लालच के कारण एक पिता, माता और दो बच्चों ने शून्य से नीचे के तापमान में अपनी जान गंवा दी.”

4 की यात्रा के दौरान हो गई मौत

39 वर्षीय मृतक जगदीश पटेल, उनकी पत्नी वैशालीबेन, जो 30 की उम्र पार कर चुकी थीं, उनकी 11 वर्षीय बेटी विहांगी और तीन वर्षीय बेटा धार्मिक, 19 जनवरी, 2022 को कनाडाई अधिकारियों द्वारा मैनिटोबा प्रांत के इमर्सन शहर के पास मृत पाए गए थे. मूल रूप से गुजरात के गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव के रहने वाले इस परिवार ने कथित तौर पर तस्करों को अमेरिका में अपने अवैध प्रवेश के लिए पैसे दिए थे. वे भारत से आए उन 11  प्रवासियों के समूह का हिस्सा थे, जिनके बास डॉक्यूमेंट्स नहीं थे.

संघीय अभियोजकों ने कहा कि पटेल ने तस्करी अभियान को कोऑर्डिनेट किया, जबकि शैंड ने ड्राइवर के रूप में काम किया. शैंड को मिनेसोटा सीमा से 11 भारतीय प्रवासियों को लाने का काम सौंपा गया था, लेकिन केवल उनमें से केवल सात ही इस यात्रा से बच पाए.

अभियुक्त अंतरराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा

मिनेसोटा अदालत में अभियोजन पक्ष की अभियोग रिपोर्ट में कहा गया है कि पटेल और शैंड एक “संगठित, जटिल अंतरराष्ट्रीय अभियान” का हिस्सा थे, जिसने खतरनाक साधनों का उपयोग करके भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद की.

अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष यह भी तर्क दिया कि अभियुक्त ने जानते हुए भी विदेशियों के लिए अमेरिका के भीतर गाड़ियों और आने जाने की सुविधा प्रदान की, जो बेहतर जीवन और पैसा कमाने के लिए अवैध रूप से देश में प्रवेश कर गए थे.

पटेल ने इस काम के लिए शैंड को बहकाया

एक अदालत अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पटेल और शैंड दोनों का प्रतिनिधित्व अलग-अलग वकीलों ने किया. जबकि शैंड के वकीलों ने तर्क दिया था कि पटेल ने उन्हें इस ऑपरेशन के लिए बहकाया था. उन्हें तस्करी के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था. पटेल के वकील ने अदालत को बताया कि यह गलत पहचान का मामला है क्योंकि उनका मुवक्किल वह ‘डर्टी हैरी’ नहीं है जिसकी तलाश की जा रही थी.

हालांकि, अभियोजकों ने दोनों लोगों को इस तस्करी ऑपरेशन से जोड़ने वाले सबूत पेश किए. पटेल का उपनाम, ‘डर्टी हैरी’, शैंड के फोन में था और कोर्ट में दी गई गवाही ने इसकी पुष्टि की.

हो सकती है 20 साल की जेल

दोषी ठहराए गए दोनों लोगों को सबसे गंभीर आरोपों के लिए 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है, जिसके बाद और भी सजा सुनाई जाएगी. मृतक परिवार की तस्वीरों के साथ और भी सबूतों को देखने के बाद जूरी सदस्यों ने उनकी मौत के लिए जिम्मेदार हालात को “क्रूर” बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago