एकनाथ शिंदे. (फोटो: X/@mieknathshinde)
Maharashtra Assemble Election Result 2024: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने पिछले 2.5 सालों में महायुति द्वारा किए गए कामों को मंजूरी दी है.
शिंदे ने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि यह एक शानदार जीत है. मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा और इसलिए मैं लाडली बहनों, किसानों, भाइयों, वरिष्ठ नागरिकों… समाज के सभी वर्गों का आभार व्यक्त करता हूं. लोगों ने पिछले 2.5 सालों में महायुति द्वारा किए गए कामों को मंजूरी दी है.’
सीएम शिंदे ने कहा कि महायुति के सभी कार्यकर्ता बहुत मेहनत कर रहे हैं. सीएम शिंदे ने कहा कि उन्होंने हमें ऐसी जीत दिलाई है, जो पहले कभी नहीं मिली. जब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करती है तो विकास होता है. केंद्र सरकार ने हमेशा राज्य की मदद की है.
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बारे में पूछे जाने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति राज्य के सीएम का फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि यह तय नहीं था कि विधानसभा चुनाव में जिसकी सबसे ज्यादा सीटें होंगी, उस पार्टी से मुख्यमंत्री चुना जाएगा.
उन्होंने कहा, ‘सीटों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री पद सौंपने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है. पहले अंतिम परिणाम आने दें. उसके बाद तीनों दल विचार-विमर्श के लिए एकत्र होंगे. पीएम मोदी और जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हम सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे. जिस तरह महायुति ने मिलकर चुनाव लड़ा था, उसी तरह हम भी एकजुटता की भावना से मुख्यमंत्री पद का फैसला करेंगे.’
शिंदे ने कहा कि जनता ने पिछले 2.5 वर्षों में महायुति सरकार की उपलब्धियों को देखा है और उनकी जीत के लिए मतदान किया है. उन्होंने लाडली बहिनियों और लाडली भाइयों सहित समाज के सभी वर्गों से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. शिंदे ने जोर देकर कहा कि आगे की कार्रवाई सामूहिक रूप से तय की जाएगी.
महाविकास अघाड़ी (MVA) की आलोचना करते हुए शिंदे ने टिप्पणी की कि उन्होंने 2.5 साल केवल आरोप लगाने में बिताए. उन्होंने कहा, ‘हमने उनके दावों का जवाब बयानों से नहीं, बल्कि अपने काम से दिया है.’ उन्होंने परिणाम देने पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया.
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…