चुनाव

नतीजों से पहले कांग्रेस में भगदड़! वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने दिया इस्तीफा, टिकट वितरण पर जताई नाराजगी

Shakeel Ahmad Resign: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में भगदड़ मच गई है. एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने का अनुमान सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बिहार चुनाव में टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं होने का आरोप लगाया. हालांकि इस इस्तीफे के लिए उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है.

कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद ने एक न्यूज एजेंसी को दिये इंटरव्यू में अपने इस्तीफे का कारण टिकट वितरण को बताया. उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे का कारण मेरी नाराजगी है. इस चुनाव में जो हुआ खासकर टिकट वितरण में, उससे मैं बेहद नाराज हूं. मैंने तीन साल पहले ही घोषणा की थी कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. लोग परिवार के लिए भी पार्टी में रहते हैं, लेकिन मेरा बेटा अब पार्टी में आना नहीं चाहता है. लोग सम्मान और पहचान के लिए पार्टी में रहते हैं और अगर वो भी नहीं मिलता है तो फिर क्यों पार्टी में रहना है?

राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि आज पार्टी में सिर्फ राहुल गांधी के लोग ही बचे हुए हैं. जो वरिष्ठ लोगों का कोई सम्मान नहीं करते. ऐसे में कांग्रेस में रहने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि हम इसलिए ही पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं. हालांकि मुझे पार्टी पर अभी भी पूरा विश्वास है.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव के बीच CM नीतीश कुमार अचानक पहुंचे ललन सिंह के आवास, बंद कमरे में हुई लंबी बातचीत, तेज हुई सियासी अटकलें

राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर उठे सवाल

शकील अहमद ने इस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर उठ रही उंगलियों पर बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व फेल हो रहा ये कहना सही नहीं है. इस पार्टी में अगर कोई नेता ना चुनाव लड़ना चाहता है और ना ही अपने बच्चों को सांसद व विधायक बनाना चाहता है. तो इसका साफ मतलब है कि वह नेता सिर्फ मान-सम्मान और पहचान के लिए ही पार्टी में है.

15 दिन पहले ही बना लिया था इस्तीफे का मन

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि मैंने 15 दिन पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था, लेकिन मैं चुनाव के बीच इस्तीफा देकर पार्टी को गलत संदेश नहीं देना चाहता था. मैं नहीं चाहता था कि मेरी वजह से पार्टी के 5 वोट भी खराब हो. इसलिए मैंने पहले ही इस्तीफा नहीं दिया. अब चुनाव खत्म हो गये हैं. इसलिए मैंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- लाल किला ब्लास्ट में 9 मौतें! CJI बीआर गवई ने जताया दुख, दोहराई न्यायिक प्रतिबद्धता

वहीं एग्जिट पोल के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल हमेशा सही नहीं होते हैं. 2015 में भी बिहार में सारे एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल फेल हुए थे.

बता दें कि, 11 नवंबर को दूसरे फेज का चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल जारी हुआ. जिसमें बताया गया है कि एनडीए बंपर सीटों से फिर सत्ता में आ रही है. जिसके बाद बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के आने की संभावना बढ़ गई है. अब 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम आने वाला है. तभी साफ हो पायेगा कि बिहार में किसकी सरकार बन रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago