Nitish Kumar Meets Lalan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. इसी बीच अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिलने पहुंच गए. जब नीतीश कुमार की गाड़ी मंगलवार की सुबह अचानक उनके आवास एक अणे मार्ग से निकली तो लोग अचंभे में पड़ गए कि आखिर आज के दिन सीएम कहां निकल गए. तभी उनकी गाड़ी ललन सिंह के आवास के अंदर दाखिल हो गई.
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी ललन सिंह के साथ बंद कमरे में लंबी बातचीत की. अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान ये मुलाकात बिहार की राजनीति को लेकर काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि इस मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
बेहद खास है ये मुलाकात
बता दें कि, ललन सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी हैं. नीतीश कुमार के द्वारा जदयू के निर्माण के समय से ही वो पार्टी में जुड़े हुए हैं. ऐसे में बिहार की राजनीति में यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच 15 से 20 मिनट तक बातचीत हुई.
ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के घर पहुंचे LG मनोज सिन्हा, बड़े भाई के निधन पर जताया शोक
सुबह-सुबह मुख्य मंत्री नीतीश कुमार गए विजय चौधरी, दीपक कुमार, अशोक चौधरी और ललन सिंह के घर. सूचना समाप्त. pic.twitter.com/F8n1mfMWeN
— Gyaneshwar (@Gyaneshwar_Jour) November 11, 2025
दूसरे चरण की वोटिंग वाले दिन सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा वोटर वोट डालने पहुंचे. पहले चरण में भी जब चुनाव हुआ था उसके बाद भी उन्होंने खुशी जाहिर की थी. ज्यादा वोटिंग का परसेंटेज बढ़ा. महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है.
14 नवंबर को आएगा रिजल्ट
सूत्रों के मुताबिक बिहार की राजनीति के इन दो धुरंधरों के बीच वोटिंग और उसके बाद की परिस्थितियों पर चर्चा की गई. गौरतलब है कि 14 नवंबर को बिहार चुनाव का रिजल्ट आने वाला है. बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि इस चुनाव में जदयू एनडीए को तवज्जो नहीं दे रही है उसका ध्यान सिर्फ अपनी सीटों पर है. ऐसे में दोनों नेताओं की यह अचानक मुलाकात बिहार की राजनीति में नई संभावनाओं को आकार दे रही है. सूत्रों के मुताबिक इस चुनाव परिणाम की आगामी आने वाली परिस्थितियों पर भी बातचीत की जाने की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

