Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Election Result: ‘ये लोकतंत्र की नहीं, तंत्र की जीत’, हरियाणा में मिली हार पर बोली कांग्रेस- हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ये तंत्र की जीत हुई है, लोकतंत्र की नहीं.

Congress

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा.

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस (Congress) को 37 सीटों पर कामयाबी मिली है. एक ओर जहां भाजपा ने इस जीत के साथ हैट्रिक लगाई है, तो दूसरी ओर सत्ता में आने का सपना देख रही कांग्रेस को करारा झटका लगा है. चुनाव में मिली इस हार को लेकर कांग्रेस ने बयान जारी किया है.

ये तंत्र की जीत हुई है- Congress

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ये तंत्र की जीत हुई है, लोकतंत्र की नहीं. जमीनी स्तर पर जो दिखाई दे रहा था, ये परिणाम के बिल्कुल उलट साबित हुए हैं. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं से शिकायतें मिल रही थीं. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी. इस हार को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत- कांग्रेस

कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम एक या दिन में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था, जिसकी वजह से कुछ गलत होने का भी अंदेशा है. कई सीटें राज्य में ऐसी हैं, जहां पर हम हार नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी वहां पर हार मिली है. ये नतीजे जो आए हैं, वह भावनाओं के खिलाफ हैं.

यह भी पढ़ें- Haryana Election Result: सीएम नायाब सिंह सैनी ने लाडवा सीट से दर्ज की जीत, कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

जयराम रमेश ने आगे कहा कि तीन जिलों में मतगणना को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं, इसे इकट्ठा करके एक-दो दिन में चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत करेंगे. हरियाणा के ये परिणाम पूरी तरह से विरोधाभासी, अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital