चुनाव

UP News: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल गाड़ी ने तीन को रौंदा, दो की मौत

Gonda News: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज (29 मई) एक टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 17 वर्षीय एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह एसयूवी भाजपा उम्मीदवार और छह बार के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले की है.

हादसे में सीता देवी नाम की 60 वर्षीय महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गाड़ियों की रफ्तार तेज थी. इसी वजह से हादसा हुआ है. हादसे से नाराज गांव वाले सड़क पर उतर आए और गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की. हादसा होते ही गाड़ी में सवार लोग मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हादसा बुधवार को करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के पास सुबह हुआ. हादसा काफिले में शामिल फॉर्च्यूनर गाड़ी से हुआ है. घटना और ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना मिलते ही गोंडा जिले के कटरा बाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स तत्काल पहुंच गई और लोगों को शांत कराने की कोशिश की.

गाड़ी पर ‘पुलिस एस्कॉर्ट’ लिखा था

दुर्घटना स्थल से प्राप्त तस्वीरों में एसयूवी के पिछले हिस्से पर ‘पुलिस एस्कॉर्ट’ लिखा हुआ दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि यह किसी वीआईपी काफिले का हिस्सा हैत्र कार का नंबर UP32 HW 1800 है और बताया जा रहा है कि यह नंदिनी नगर शैक्षणिक संस्थान के नाम पर पंजीकृत है, जिसे बृजभूषण शरण सिंह का परिवार चलाता है.

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता चंदा बेगम ने कहा है कि आज सुबह करीब 9 बजे, उनका 17 वर्षीय बेटा रेहान और 24 वर्षीय भतीजा शहजाद दवा खरीदने के लिए बाइक पर निकले थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-“ई तानाशाही सरकार जात बा…” डिंपल यादव ने भोजपुरी में दिया भाषण, तालियों से गूंज उठा कार्यक्रम स्थल, Video वायरल

एक घंटे लगा रहा जाम

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, क्योंकि पीड़ितों के परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे थे. गांववालों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान करीब एक घंटे तक करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर जाम लगा रहा. एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ करनैलगंज व सीओ सिटी आदि अधिकारियों ने गांव वालों को समझाया. इसके बाद मुकदमे के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम हटाया.

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ड्राइवर गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह का काफिला करनैलगंज से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक करनैलगंज आ रहे थे. काफिले में सबसे आगे करणभूषण सिंह की गाड़ी चल रही थी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के अंदर के सभी एयरबैग खुल गए थे.

पुलिस ने ड्राइवर लवकुश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है और एसयूवी जब्त कर ली है. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना के समय करण भूषण सिंह काफिले के साथ यात्रा कर रहे थे या नहीं.

बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन पर देश की महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था. हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने उनके खिलाफ मामले में आरोप तय किए हैं. माना जा रहा है कि आरोपों की वजह से उन्हें इस बार चुनाव टिकट नहीं मिल पाया. भाजपा ने उनकी जगह उनके बेटे करण को मैदान में उतारा है, जो कुश्ती प्रशासक भी हैं. उनके दूसरे बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सीट से विधायक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

45 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago