चुनाव

मथुरापुर रैली में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री मोदी बोले- बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं. पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ दिखाई दी. इसके वीडियो को बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

10 साल की विकास यात्रा और 60 वर्षों की दुर्गति

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है. ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है, क्योंकि उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है.

TMC बुरी तरह बौखलाई हुई है- PM

उन्होंने कहा, ‘TMC और INDI जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं. BJP से बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा है, इसलिए वह बुरी तरह बौखलाई हुई है. TMC की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है. केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है. हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी, पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की, जिसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड दिया गया, लेकिन यहां भी TMC सरकार का वही रवैया रहा कि हम ये होने नहीं देंगे.’


यह भी पढ़ें- “रविवार हिंदुओं से नहीं, ईसाई समाज से जुड़ा हुआ है”, पीएम मोदी बोले- झारखंड से लव जिहाद की हुई शुरुआत


टीएमसी के गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘TMC बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है. ये बंगाल के मठों और साधु संतों तक को नहीं छोड़ रही. TMC इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है. इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आप याद करिए, देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे. भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थीं. करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी. महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थीं. पीने के लिए पानी नहीं था. 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी. उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थीं. सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी.’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘भारत आज जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है. आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. ये सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है. आपके वोट ने मोदी को मजबूत बनाया और मोदी की मजबूत सरकार ने दुनिया में भारत का झंडा लहरा दिया.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago