चुनाव

महुआ मोइत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी शाही परिवार की राजमाता, टीएमसी का किला ढहाने के लिए BJP ने अमृता रॉय को उतारा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रविवार (24 मार्च) की देर रात उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट ने के जरिए बीजेपी ने सबको चौंका दिया. जिसमें पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया. वहीं अरुण गोविल और कंगना रनौत को टिकट देकर बीजेपी ने सबको हैरत में डाल दिया. बीजेपी उन इलाकों में ज्यादा फोकस कर रही है. जहाम पर पार्टी की पकड़ थोड़ा कमजोर है. ऐसे में पश्चिम बंगाल में बीजेपी एक बड़ी जीत दर्ज करने के लिए बड़ी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में है.

बीजेपी ने राजमाता अमृता रॉय को दिया टिकट

इसी रणनीति के तहत बीजेपी ने टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णा नगर सीट से राजमाता अमृता रॉय को उतारने की घोषणा की है. राजमाता के चुनावी मैदान में आने से टीएमसी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. यह सीट काफी चर्चित सीटों में से एक है. बीजेपी के इस फैसले को टीएमसी और खासकर महुआ मोइत्रा के खिलाफ तुरुप का इक्का माना जा रहा है.

महुआ मोइत्रा को मिलेगी कड़ी टक्कर

लोकसभा चुनाव में इस बार महाराजा कृष्णचंद्र का नाम भी राजनीति में जुड़ गया है. पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि अमृता रॉय कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. राजमाता अमृता रॉय राजबाड़ी (रॉयल पैलेस) की राजमाता हैं. उन्होंने इसी महीने 20 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ली थी. जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे, बीजेपी उन्हें टिकट दे सकती है. सियासी जानकारों का मानना है कि अमृता रॉय की उम्मीदवारी से बीजेपी को बढ़ावा मिलेगा और वह महुआ मोइत्रा को भी टक्कर दे सकेंगी.

महुआ मोइत्रा ने दर्ज की थी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कृष्णानगर सीट से टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी के कल्याण चौबे को 63 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जहां पर महुआ मोइत्रा को सबसे अधिक मत मिले थे, वे तीन विधानसभाएं थीं. जिनमें चोपड़ा, पलाशीपारा और कालीगंज विधानसभा शामिल है. लेकिन बीते पांच सालों में बीजेपी ने कालीगंज विधानसभा में संगठन को काफी मजबूत कर सियासी जमीन को तैयार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, कंगना रनौत और अरुण गोविल को मिला टिकट, वरुण गांधी को झटका

बीजेपी की ताकत बढ़ी

अब राजमाता अमृता रॉय के चुनाव में उतरने से बीजेपी की ताकत और भी बढ़ गई है. राजमाता स्थानीय होने के साथ ही शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. ऐसे में इसका भी खास प्रभाव पड़ेगा. जिसका असर सीधे वोटों पर पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago