देश

HOLI Utsav 2024: होली के जश्न में डूबा देश… UP डिप्टी CM ऊंट पर हुए सवार, फिर जमकर पिचकारी चलाई; बॉर्डर पर BSF ने रंग बरसाए, देखें VIDEOS

देशभर में आज होली मनाई जा रही है. यहां हर कोस पर होली खेलने का अलग ढंग और परंपराएं हैं. रंग-गुलाल, धूल-आटा, कीचड़-गोबर..बियर-शराब..जिस व्यक्ति को जो अच्छा लग रहा है, वैसे ही जश्न में डूबा हुआ है. अभी सामने आए हैं कुछ ऐसे वीडियो जिनमें होली का ‘हुल्लास’ नजर आएगा—

सबसे पहले बात भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन की, जहां रंगों से होली खेलने की परंपरा शुरू हुई थी. बीते डेढ़ महीने से मथुरा जनपद के गांव-कस्बों में होली का उत्सव मन रहा था…वो आज चरम पर पहुंच गया. मथुरा-भर में लाखों लोग अन्य जिलों, राज्यों और देशों से होली मनाने एकत्रित हुए हैं.

मथुरा-वृंदावन, गोकुल और बरसाना में सड़कें रंग से सराबोर लोगों से भरी हुई हैं. वृंदावन में 5 हजार से ज्यादा मंदिर हैं, सभी मंदिरों पर रंग बरसा रहा है. ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर पर प्रत्येक वर्ष धूम-धाम से होली खेली जाती है और इस होली का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं. आज कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल और फूलों की होली खेली. ​हेलिकॉप्टर से भी पुष्पों की बारिश कराई गई.

ठाकुर प्रियाकांत जू धाम में मंदिर अट्टालिका से भक्तों पर हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग गिराया गया तो श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे. कुछ ऐसा ही जश्न यहां महादेव की नगरी काशी..अर्थात् वाराणसी में भी देखा गया, वहां चिता-भस्म की होली भी खेली जाती है. इसके अलावा उज्जैन के महाकाल मंदिर में बीते कल शाम को होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत हुई.

होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्र अभिषेक किया. वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने ऊंट पर बैठकर होली खेली. यहां देखिए वो वीडियो—

प्रयागराज में होली खेलने वालों पर फूलों की बरसात की गई. इस मौके पर पूरा शहर, गंगा तटों तक होली मना रहे लोगों से सरोबार दिखा —

महाराष्ट्र के पुणे में भी होली सेलिब्रेशन काफी मनमोहक था —

गुजरात के अहमदाबाद में होली का उल्लास—

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों की होली —

शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने ऐसे होली मनाई —

लोक गायिका और पद्म पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपने आवास गीत गाए और होली खेली —

मुंबई के जुहू बीच पर होली खेलते लोग —

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की NSG कमांडोज संग होली—

चेन्नई में होली खेलते और डांस करते लोग —

पंजाब के अमृतसर में BSF जवानों की होली —

असम के डिब्रूगढ़ में होली का जश्न —

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

4 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

16 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

20 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago