Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, कंगना रनौत और अरुण गोविल को मिला टिकट, वरुण गांधी को झटका

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम शामिल किया है.

Lok Sabha Election 2024

बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल (फोटो-सोशल मीडिया)

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम शामिल किया है. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं उनमें- नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे. गिरिराज सिंह बेगुसराय से, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, मंडी से कंगना रनौत, कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, दुमका से सीता सोरेन, बेलगाम से जगदीश शेट्टार, चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, बालासोर से प्रताप सारंगी, पुरी से संबित पात्रा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी का नाम है.

वहीं रामानंद सागर की रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट कट गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital