अजब-गजब

6 साल की बच्ची बनी करोड़ों रुपये के घर की मालकिन, जानिए, आखिर इतनी कम उम्र में कैसे किया यह कमाल

आम आदमी के लिए रोटी, कपड़ा और मकान तीन सबसे प्रमुख जरूरतें हैं और उसके सारे सपने भी इन्हीं चीजों के इर्द-गिर्द घूमते हैं. अगर आप कमाते हैं तो रोटी और कपड़े का बंदोबस्त आसान हो जाता है, हालांकि इसकी तुलना में अपना घर बना पाना थोड़ा मुश्किल होता है. कई बार तो पूरी जिंदगी निकल जाती है, लेकिन अपनी छत नहीं मिल पाती. कई बार लोग बैंक से होम लोन लेकर घर तो खरीद लेते हैं, पर उसकी EMI भरते-भरते उनकी उम्र निकल जाती है.

रूबी के बड़े भाई-बहन ने भी पैसा लगाया

खैर, हम एक 8 साल की बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने छोटी सी उम्र में घर खरीदकर लोगों को हैरत में डाल दिया है. 6 साल की इस बच्ची का नाम रूबी मैकलेलन (Ruby McLellan) है और जो ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. ऐसा माना जाता है कि इस घर को खरीदने के बाद रूबी ऑस्ट्रेलिया की सबसे कम उम्र की घर की मालकिन हो गई हैं. दरअसल, रूबी ने अपने दो बड़े भाई-बहन, गस (Gus) (14 वर्ष) और लूसी (13 वर्ष) की मदद से इस घर को खरीदा है. तीनों ने तय किया था कि वे पॉकेट मनी बचाकर घर खरीदेंगे. इस घर को इनवेस्टमेंट के तौर पर लिया गया है.

पिता ने भी की मदद

ऑस्ट्रेलिया की 7न्यूज वेबसाइट के अनुसार, तीनों ने अपने साप्ताहिक कामकाज से कमाई गई पॉकेट मनी से दक्षिण-पूर्व मेलबर्न के क्लाइड (Clyde) में ये घर खरीदा है. बच्चों ने घर के कामकाज के साथ-साथ अपने पिता की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब की पैकिंग करके भी पैसे कमाए.

तीनों के पिता केम मैकलेलन संपत्ति निवेश कंपनी ओपनकॉर्प (OpenCorp) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. उन्होंने अपने बच्चों को तेजी से बढ़ते बाजार में खरीददारी करने में मदद की है. पिता केम मैकलेलन ने कहा, ‘वित्तीय रूप से उनमें से प्रत्येक ने 2000 डॉलर का योगदान दिया है.’


ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश का अनोखा गांव, जहां मृत बच्चों की शादी कराई जाती है


मेलबर्न के दक्षिण-पूर्व में स्थित क्लाइड के इस घर और जमीन की कीमत 6,71,000 डॉलर है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने तीन बच्चों को रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था और उन्हें खुशी है कि उन्होंने कम उम्र में निवेश करना शुरू कर दिया है.

उनका मानना है कि अगले 10 साल में इस घर की कीमत दोगुनी हो जाएगी, जिससे वो ये घर बेच पाएंगे, ​जिसे उनका ​भविष्य सिक्योर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि उस घर और जमीन की कीमत पहले ही 70,000 डॉलर बढ़ गई है. बहरहाल घर के मालिक 2032 में इसे बेचने और मुनाफे को आपस में बांटने की योजना बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago