उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जानलेवा भगदड़ के बाद इंडियन रेलवे ने की कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

महाकुंभ मेले के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.

उत्तर रेलवे ने रविवार को जानकारी दी, “महाकुंभ मेला के दौरान यात्री सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.”

इन चार विशेष ट्रेनों को खासतौर पर महाकुंभ के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलाया जाएगा.

स्पेशल ट्रेनों के विवरण:

  • ट्रेन संख्या 04420: यह ट्रेन शाम 7 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी.

  • ट्रेन संख्या 04422: यह ट्रेन रात 9 बजे नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली के रास्ते फाफामऊ जंक्शन जाएगी.

  • ट्रेन संख्या 04424: यह ट्रेन रात 8 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली होते हुए फाफामऊ तक पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 04418: यह ट्रेन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और गाजियाबाद, चिपयाना बुज़ुर्ग, कानपुर, लखनऊ, फाफामऊ, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए दरभंगा जंक्शन जाएगी.

 

यह उल्लेखनीय है कि शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.

दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है. जांच दल का नेतृत्व डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर छह अतिरिक्त कंपनियां भेजी थीं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर पहुंची थी, तभी यह हादसा हुआ. महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे भगदड़ मच गई.


ये भी पढ़ें:


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

29 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

39 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

39 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

46 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

52 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

54 minutes ago