बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो ट्विटर)
JP Nadda On Shashi Tharoor: केरल में बीजेपी सिर्फ एक ही खाता खोल सकती है और वह है ‘बैंक खाता’. शशि थरूर के दिए इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शशि थरूर के इस बयान पर पलटवार किया है.
जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “हमें गर्व है कि हमारी सरकार गरीबों के लिए बैंक खाते खोलती है! कांग्रेस ने कभी इसकी चिंता नहीं की क्योंकि उन्हें केवल वोट बैंक और एक राजवंश के बैंक खातों की परवाह थी. इसलिए केरल के लोग ऐसे लोगों को इस चुनाव में हराएंगे.”
बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि केरल में बीजेपी सिर्फ एक ही खाता खोल सकती है और वह है ‘बैंक खाता’. थरूर ने ये भी कहा था कि पिछले काफी समय से बीजेपी केरल में जीत का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है, क्योंकि बीजेपी का राजनीतिक डीएनए सांप्रदायिकता है जिसे केरल के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.
गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को अपना प्रत्याशी बनाया है. चंद्रशेखर कांग्रेस के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार शशि थरूर के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. चंद्रशेखर थरूर को शिकस्त देने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं और लगातार थरूर और कांग्रेस पर हमलावर हैं.
आपको बता दें कि केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं. जहां दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. बीजेपी ने यहां 10 सीटों पर जीत का दावा किया है.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…