Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“हमें गर्व है कि हमारी सरकार गरीबों के लिए बैंक खाते खोलती है”, शशि थरूर के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि केरल में बीजेपी सिर्फ एक ही खाता खोल सकती है और वह है ‘बैंक खाता’. थरूर ने ये भी कहा था कि पिछले काफी समय से बीजेपी केरल में जीत का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है.

JP NADDA

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो ट्विटर)

JP Nadda On Shashi Tharoor: केरल में बीजेपी सिर्फ एक ही खाता खोल सकती है और वह है ‘बैंक खाता’. शशि थरूर के दिए इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शशि थरूर के इस बयान पर पलटवार किया है.

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “हमें गर्व है कि हमारी सरकार गरीबों के लिए बैंक खाते खोलती है! कांग्रेस ने कभी इसकी चिंता नहीं की क्योंकि उन्हें केवल वोट बैंक और एक राजवंश के बैंक खातों की परवाह थी. इसलिए केरल के लोग ऐसे लोगों को इस चुनाव में हराएंगे.”

शशि थरूर ने दिया था बयान

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि केरल में बीजेपी सिर्फ एक ही खाता खोल सकती है और वह है ‘बैंक खाता’. थरूर ने ये भी कहा था कि पिछले काफी समय से बीजेपी केरल में जीत का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है, क्योंकि बीजेपी का राजनीतिक डीएनए सांप्रदायिकता है जिसे केरल के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

बीजेपी ने राजीव चंद्रशेखर को दिया है टिकट

गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को अपना प्रत्याशी बनाया है. चंद्रशेखर कांग्रेस के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार शशि थरूर के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. चंद्रशेखर थरूर को शिकस्त देने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं और लगातार थरूर और कांग्रेस पर हमलावर हैं.

26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे

आपको बता दें कि केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं. जहां दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. बीजेपी ने यहां 10 सीटों पर जीत का दावा किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital