चुनाव

क्यों बसपा के सियासी भविष्य पर खतरा है चंद्रशेखर रावण की जीत? यहां जानें सबसे बड़ी वजह

Chandrashekhar: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) डूब गई है. इस चुनाव में एक नया दलित नेता उभर कर सामने आया है. बसपा, उत्तर प्रदेश में एक भी सीट जीतने में विफल रही है. वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर ने किसी राजनीतिक पार्टी या नेता के समर्थन के बिना नगीना सीट पर जीत दर्ज कर ली है.

डेढ़ लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

चंद्रशेखर ने नगीना (आरक्षित) सीट पर डेढ़ लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. यह जीत दलित वोटों में स्पष्ट बदलाव का संकेत है. जबकि इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह को केवल 13272 वोट मिले.

“मुझे किसी स्टार प्रचारक की ज़रूरत नहीं है”

चंद्रशेखर ने अकेले ही ये लड़ाई लड़ी. उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा था. दो दिन पहले उन्होंने कहा था, “सभी पार्टियां मेरे खिलाफ खड़ी हैं. लेकिन जनता मेरे साथ है. मुझे उनके समर्थन का पूरा भरोसा है.”चंद्रशेखर ने कहा था, “मुझे किसी स्टार प्रचारक की ज़रूरत नहीं है. मेरे स्टार (सितारे) ही मेरे वोटर हैं. वे जानते हैं कि मैं हमेशा उनके लिए मौजूद रहूंगा. यही बात अंत में मायने रखती है.”

दलितों के साथ खड़े रहते हैं चंद्रशेखर

भीम आर्मी के एक समर्थक ने बताया, “चंद्रशेखर ने हमेशा हर उस दलित घर का दौरा किया, जहां किसी सदस्य को निशाना बनाया गया था. चाहे वह हाथरस हो, कानपुर देहात हो, लखीमपुर हो या कोई अन्य जगह हो.”

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव में बसपा का नहीं खुला खाता, उत्तर प्रदेश में भी एक सीट नहीं जीत पाई पार्टी

उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम पश्चिमी यूपी के विभिन्न शहरों में दलित बच्चों के लिए स्कूल चलाती है. वह पीड़ित परिवारों को कानूनी मदद भी देते हैं. पूर्व सीएम मायावती ने कभी भी पीड़ित परिवारों तक पहुंचने की जहमत नहीं उठाई. हमारे समुदाय के लोग, खासकर युवा, धीरे-धीरे भीम आर्मी की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसे आज़ाद समाज पार्टी के नाम से भी जाना जाता है. नगीना में अपने नेता चंद्रशेखर की जीत से खुश भीम आर्मी अब पूरे राज्य में अपना संगठन बनाने की योजना बना रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago