चुनाव

Lok Sabha Election Results-2024: अमेठी में स्मृति ईरानी की हार पर राहुल गांधी ने कही ये बात…भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Lok Sabha Election Results-2024: लोकसभा चुनाव-2024 में NDA गठबंधन को इंडिया गठबंधन ने कांटे की टक्कर देते हुए 233 सीटें अपने नाम कर ली है तो वहीं भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए को 292 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. अब अगली सरकार बनाने में नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी का रोल अहम हो गया है और अब भाजपा व कांग्रेस की नजरें इनके ऊपर टिक गई है.

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आ रहा है. उन्होंने परिणाम सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी का घमंड समाप्त हो गया है. अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की हार पर किए गए सवाल पर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा जीत गए.

ये भी पढ़ें-UP Assembly by-Elections: यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी इंडिया गठबंधन ने दी कांटे की टक्कर, भाजपा से छीन ली ये सीट

भाजपा लोगों का सम्मान नहीं करती

राहुल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वो लोगों की रिस्पेक्ट नहीं करती है. बीजेपी को नहीं पता है कि किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. उनका अमेठी की जनता से पुराना नाता रहा है. वो अमेठी की जड़ों से वाकिफ हैं.” राहुल गांधी ने ये भी कहा कि अमेठी की जनता ने बीजेपी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का करारा जवाब दिया है.

बता दें कि तो जब कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया था तो भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी डर गए हैं. इसलिए अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

भाजपा की ओर से स्मृति ईरानी थीं मैदान में

बता दें कि इस बार भी लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी को ही चुनावी मैदान में उतारा था. पिछली बार भी उन्होंने यहां से चुनाव जीता था और तब राहुल गांधी को हरा कर यहां की सीट पर उन्होंने कब्जा किया था. तो वहीं इस बार कांग्रेस ने राहुल को ना उतारकर किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया था और किशोरी लाल शर्मा भाजपा की उम्मीद पर खरे उतरे और स्मृति ईरानी को मात दे दी. बता दें कि इस बार राहुल गांधी अमेठी की जगह वायनाड के साथ ही रायबरेली से भी खड़े हुए थे और दोनों जगह से चुनाव जीत चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago