मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (23 अप्रैल) को अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में ‘शरिया कानून’ लागू करने और जनता की सम्पत्ति का बंटवारा करने की मंशा जाहिर की है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के साथ गद्दारी की है और एक बार फिर गद्दारी करने के लिए झूठे घोषणा पत्र के साथ आपके पास आए हैं.”
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखें. वह कहते हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम ‘शरिया कानून’ लागू कर देंगे. आप बताओ यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा या किसी शरीयत से चलेगा? कांग्रेस के लोग अपने घोषणा पत्र में इस बात की चर्चा करते हैं कि हम व्यक्तिगत कानून यानी शरिया कानून को लागू करेंगे क्योंकि मोदी ने तीन तलाक की प्रथा को रोक दिया. वह कहते हैं कि हम फिर से व्यक्तिगत कानून (पर्सनल लॉ) को बहाल करेंगे.”
यूपी सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ”कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे जनता की संपत्ति को लेकर उसका बंदरबांट करेंगे. क्या आप कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी संपत्ति पर डकैती डालने की छूट देना चाहते हैं. एक तरफ आपकी संपत्ति पर उनकी दृष्टि है और दूसरी तरफ माफिया और अपराधियों को अपने गले का हार बनाकर कैसे उनके नाम पर फातिहा पढ़ रहे हैं.”
योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वर्ष 2006 में की गयी एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ”डॉ. मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, उस समय उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. अगर ऐसा है तो हमारा दलित कहां जाएगा, पिछड़ा कहां जाएगा, खड़गवंशी, पाल, गरीब, किसान कहां जाएगा. माताएं और बहनें कहां जाएंगी, नौजवान कहां जाएंगे?”
यह भी पढ़ें- चुनावी रैली से PM मोदी की नई गारंटी, ‘आरक्षण न खत्म होगा और न ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा’
मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिये जाने का दावा करते हुए कहा, ”10 वर्ष पहले देश में भय और आतंक का माहौल होता था, लोग भयभीत रहते थे. वर्ष 2014 के बाद आतंकवाद को नियंत्रित किया गया और 2019 आते-आते मोदी सरकार ने ऐसा कार्य किया कि आतंकवाद की जड़ यानी कश्मीर के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया. आज भारत में आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिया गया है.”
-भारत एक्सप्रेस
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…