ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पाक पीएम शहबाज शरीफ
इजरायल के साथ बढ़े तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान के 3 दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को पाकिस्तान पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार व सांस्कृतिक स्तर पर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की.
हालांकि इस चर्चा के बाद दोनों नेताओं की हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अलग नजारा दिखाई दिया. जिसमें पीएम शहबाज शरीफ की किरकिरी हो गई. दरअसल, शहबाज शरीफ चाहते थे कि ईरान के राष्ट्रपति कश्मीर मुद्दे पर अपना पक्ष रखें, लेकिन इब्राहिम रईसी मीडिया के सामने कश्मीर के मुद्दे को टालते हुए नजर आए.
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शरीफ ने कश्मीर मुद्दा उठाया और ईरान को उसके रुख के लिए धन्यवाद दिया. हालांकि, राष्ट्रपति रईसी ने कश्मीर का उल्लेख करने से परहेज किया और इसके बजाय विशेष रूप से फलस्तीन में उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वालों को ईरान की ओर से समर्थन देने की बात कही. राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि ईरान और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाकर 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का फैसला किया है.
रईसी ने कहा, “हम उच्चतम स्तर पर संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ईरान और पाकिस्तान के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग की कोई सीमा नहीं है. वहीं, शरीफ ने कहा कि पूरा पाकिस्तान ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा का स्वागत करता है क्योंकि उन्होंने चुनौतियों के बावजूद पाक-ईरान संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया है.
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल संघर्ष से बढ़ेंगी तेल और LNG की कीमतें, जानिए, विशेषज्ञ क्यों कर रहे ऐसा दावा
इब्राहिम रईसी आठ वर्षों में पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले ईरानी राष्ट्रपति हैं. उनके साथ उनकी पत्नी और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें विदेश मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. दोनों पड़ोसी देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को उस समय झटका लगा था जब ईरान ने जनवरी में पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कथित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…