चुनाव

‘BJP जम्मू-कश्मीर चुनाव जीती तो POK बनेगा भारत का हिस्सा’, CM योगी बोले- पाकिस्तान अब खुद को नहीं संभाल पा रहा

CM Yogi Rally Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जम्मू-कश्मीर में चुनावी जनसभा संबोधित करने आए. यहां पर उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जुबानी हमला किया. साथ ही उन्होंने पीओके को लेकर बड़ा दावा किया.

CM योगी ने कहा— जम्मू-कश्मीर में भाजपा की वापसी का मतलब है, पीओके की भारत में वापसी. भाजपा की जीत के साथ ही जल्द ही पीओके भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बन जाएगा.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से एक योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ में रैली की.

CM योगी ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उसे भिखमंगा कह दिया. उन्होंने कहा— अब देखिए पाकिस्तान को लोकतंत्र बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) अलग होने की आवाज उठा रहा है. वहां लोग कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव के साथ यदि मुर्शिदाबाद में भी चुनाव होता तो अच्छा संदेश जाता. बलूचिस्तान कह रहा है कि पाकिस्तान से हमारी केमिस्ट्री मिलती ही नहीं है, क्योंकि यह मानवता का कैंसर है और दुनिया को इससे मुक्ति मिलनी चाहिए.

‘भिखमंगे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं’

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा, “एक तरफ भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 60 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, जीवन ज्योति, जीवन बीमा सुरक्षा योजना का लाभ, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का सिलेंडर मिल गया. जम्मू-कश्मीर में 2.75 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला तो दूसरी तरफ भिखमंगे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं.”

‘कश्मीर में आतंकवाद की नर्सरी समाप्त हो गई’

धारा 370 का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, “पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया. आतंकवाद की नर्सरी समाप्त हो गई. कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का वेयर हाउस बना चुके थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम और अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा और पत्थरबाज गायब हो गए हैं. अब चिनाब ब्रिज, जोजिला व श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, दिल्ली-कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन पहचान बन रही है. भाजपा और पीएम मोदी देश और जम्मू-कश्मीर की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं.”

‘टेररिज्म स्टेट नहीं, अब टूरिज्म का डेस्टिनेशन’

सीएम योगी ने कहा कि आपने नए भारत के नए जम्मू-कश्मीर को देखा है. यह टेररिज्म स्टेट नहीं, बल्कि टूरिज्म का बेहतरीन डेस्टिनेशन बन गया है. कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस शासन में यहां तिरंगा फहराने के लिए गुहार लगानी पड़ती थी, लेकिन अब यहां जी-20 का समिट होता है. पहले धमकी आती थी कि अमरनाथ यात्रा नहीं होने देंगे. यह सुनकर इन पार्टियों के लोग सहम जाते थे, लेकिन अब पूरा देश-दुनिया बाबा बर्फानी व मां वैष्णो के दर्शन करने आती है. 1990 के दशक में कांग्रेस, पीडीपी व नेशनल कॉन्फ्रेंस के पाप की पराकाष्ठा को भी देखा है, जब कश्मीरी पंडितों के साथ बर्बर अत्याचार हुए थे। उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करने की बजाय यह दल दहशतगर्दों के साथ खड़े हुए थे। केवल भाजपा ही पीड़ित कश्मीरी पंडितों के साथ खड़ी हुई थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

18 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

34 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

40 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

41 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

1 hour ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

1 hour ago