देश

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में महिलाओं को मिले आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

India News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि दिल्ली बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक 10 दिनों के अंदर बुलाया जाए और कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने पर विचार किया जाए.

कोर्ट ने यह भी कहा कि जनरल बॉडी चाहे तो एक और पदाधिकारी का पद आरक्षित कर सकती है. कोर्ट ने कहा कि DHCBA की सभा को कार्यकारी समिति में तीन सीटें आरक्षित रखने पर भी विचार करना चाहिए, जिनमें से एक वरिष्ठ नामित महिला अधिवक्ता के लिए होना चाहिए.

कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं DHCBA के अध्यक्ष मोहित माथुर से कहा कि वह जिला अदालतों के बार एसोसिएशन से भी इसी तरह की व्यवस्था करने का आग्रह करें.

1962 के बाद से एक भी महिला अध्यक्ष पद पर नहीं आ सकी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह काफी निराशाजनक है कि 1962 के बाद से अभी तक एक भी महिला अध्यक्ष पद पर नहीं आ सकी. यह याचिका शोभा गुप्ता की ओर से दायर की गई थी. याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग की गई थी. याचिका में कहा गया था कि बार एसोसिएशन में महिलाओं की कम भागीदारी से उनके अधिकार प्रभावित होता है.

महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें से एक याचिका में दिल्ली के सभी जिला बार एसोसिएशन को महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. जबकि दूसरी याचिका में दिल्ली बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की गई थी. पहली याचिका शोभा गुप्ता और उनकी बेटी की ओर से दायर की गई थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया था. जिसके खिलाफ शोभा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

14 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

17 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

30 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

40 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

53 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

55 minutes ago