चुनाव

“बीजेपी संविधान बदलने की साजिश रच रही” प्रियंका गांधी बोलीं- प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांकेर में चुनावी रैली को संबोधित की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी देश का संविधान बदलने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता जहां-जहां भाषण दे रहे हैं वहां कह रहे हैं कि हमको चार सौ सीट दे दो हम संविधान को बदल डालेंगे. यह क्यों कह रहे हैं.

“बीजेपी संविधान बदलने की साजिश रच रही”

उन्होंने कहा, “एक तरफ यह छोटे नेता और उनके कई मंत्री जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे दूसरी तरफ मोदी जी और उनके बड़े नेता कहते हैं कि हम संविधान को नहीं बदलेंगे. आपको क्या लगता है कि भाजपा के नेता बगैर मोदी जी की इजाजत इतनी बड़ी बात कह सकते हैं. यह पूरी साजिश है. जिस संविधान ने आपको अधिकार दिया, आपको वोट करने का अधिकार दिया, आरक्षण दिया, जिसने आदिवासियों की संस्कृति को बचाकर रखा, दलितों को आगे बढ़ाने का काम किया, भाजपा इस संविधान को बदल कर आपके अधिकार को कमजोर करना चाहती है”

बीजेपी सिर्फ वादे करती है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा दिखावे की राजनीति करती है. भाजपा के लोग मोदी जी को ताकतवर बताते हैं लेकिन उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल कभी भी लोगों की समस्याएं कम करने में नहीं किया. कल मोदी जी धूमधाम से आएंगे बड़ी-बड़ी बातें की जाएंगी, आपके सामने बड़े-बड़े वादे करेंगे जैसे पहले किए थे. आदिवासी संस्कृति की बात होगी, लेकिन उसको बचाने का काम नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें- “देश का युवा गुस्से में है…कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता”, पीएम मोदी बोले- Congress ने देश को खोखला कर दिया

उन्होंने कहा, “आपसे बेरोजगारी की बात नहीं करेंगे, महंगाई के बारे में बात नहीं करेंगे. आपको यही दिखाने की कोशिश होगी कि वह बहुत ताकतवर हैं. आप भरोसा करें सब कुछ ठीक हो जाएगा. मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हो गया. यह दिखावे की राजनीति है.आपने इंदिरा जी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को बहुत आदर दिया. आज जब मैं उनकी पोती आपके सामने आती हूं आप मेरा सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने दिखावे के लिए राजनीति नहीं की. आपके बीच आईं आपकी समस्याओं को उन्होंने समझा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago