चुनाव

यहां कण-कण में श्रीराम हैं…लेकिन कांग्रेसी कहते थे कि राम हुए ही नहीं, फिर जन्मभूमि पर मंदिर बना तो कांग्रेस के सुर बदल गए: CM योगी आदित्यनाथ

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं. आज CM योगी छत्तीसगढ़ पहुंचे. उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भगवान ​श्री राम का नाम लेकर विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

CM योगी आदित्यनाथ ने बिलासपुर में कहा— “भाइयों-बहनों…आप जानते हैं कि यहां कण-कण में श्रीराम हैं. मगर, कांग्रेस के लोग कहते थे कि ‘राम हुए ही नहीं’. फिर जब अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ तो अब वे कहते हैं कि ‘राम तो सबके हैं’. यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है.”

CM योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का ननिहाल है. अब छत्तीसगढ़वासियों ने ठान लिया है कि ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव—2024 में छत्तीसगढ़ महतारी ‘अबकी बार 400 पार’ का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए को देने जा रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से 2014 और 2019 की जीत का रिकॉर्ड 2024 में टूटने जा रहा है.

योगी बोले— “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया! हार्दिक आभार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के वासियों!”

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने इंडिया अलायंस को निशाने पर लिया. कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा— “जब देश आजाद हुआ और कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने देश को समृद्ध बनाने की बजाय उसे अव्यवस्था, अराजकता, आतंकवाद, जातिवाद, भाषावाद, भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया. क्या आप चाहेंगे कि ऐसे लोग सत्ता में आएं, नहीं न… यह याद रखिएगा. कांग्रेस और उसके समर्थक देशहित में काम नहीं करते.”

यह भी पढ़िए: अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

18 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

21 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago