देश

UP News: 10 महीने से लापता ड्राइवर का अचानक ऑन हो गया मोबाइल…फिर हैरान करने वाला खुला राज

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर 10 महीने से एक युवक गायब हो गया था. परिवार वालों ने बहुत खोजा और पुलिस में भी शिकायत लिखवाई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. हालांकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही. इसी बीच 11 मई को अचानक उसका फोन ऑन हुआ और पता चला कि युवक की हत्या कर दी गई. इसके बाद जहां एक ओर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं दूसरी ओर पुलिस भी हैरान रह गई. फिलहाल युवक का कंकाल आगरा के ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र से मिला है. अब पुलिस इस हत्याकांड की तह तक जाने में जुट गई है. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में 40 वर्षीय अजय पाठक रहते थे जो कि ड्राइवर थे. वह छोटे-मोटे वाहनों की ड्राइविंग करके अपने परिवार का गुजारा करते थे. 16 जुलाई 2023 को वह घर से मथुरा जाने की बात कहकर निकले लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिवार के लोगों ने बहुत खोजबीन करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन तब भी कोई पता नहीं चला.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: गंगा आरती में शामिल हुए अमित शाह, PM मोदी के रोड शो की तैयारियों का लिया जायजा-Video

पुलिस को नहीं मिली सफलता

पांच सितंबर 2023 को कोतवाली हाथरस गेट में अजय के परिवारवालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने बहुत खोजबीन की लेकिन अजय का कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि पुलिस लगातार इस केस को फॉलो कर रही थी. इसी बीच शनिवार को अजय का मोबाइल फोन ऑन हो गया और फिर पता चला कि अजय की हत्या हो चुकी है. पुलिस ने तुरंत मोबाइल चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

आगरा में फेंका गया शव

पूछताछ में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव आगरा में फेंका गया था. आरोपी द्वारा बताए पते पर पुलिस पहुंची. तो वहां से पुलिस ने अजय का कंकाल बरामद किया है. अब पुलिस इस पूछताछ में जुटी है कि अजय को क्यों मारा गया और उसे कैसे मारा गया. वहीं घर वाले अजय का कंकाल घर लाकर अंतिम संस्कार किया. इस घटना से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है.

आरोपी से जारी है पूछताछ

सीओ सदर रामप्रवेश राय ने मीडिया को बताया कि इस मामले में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. जल्द ही ये पता लगा लिया जाएगा कि इस हत्याकांड की वजह क्या है और कौन–कौन लोग शामिल हैं?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

50 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

54 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

55 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

3 hours ago