कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र.
Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. लिस्ट में 4 प्रत्याशी राजस्थान और तमिलनाडु के लिए 1 उम्मीदवार का नाम शामिल है. अब तक कांग्रेस 190 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है.
कांग्रेस की छठी लिस्ट में अजमेर से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा गया है. वहीं तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से पार्टी ने एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है.
इससे पहले कांग्रेस ने रविवार यानी कि 24 मार्च को 3 नामों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी. इसमें जयपुर से प्रताप सिंह खाचरिया, मुरारी लाल मीना को राजस्थान के दौसा और प्रतिभा सुरेश धानोरकर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है.
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, कंगना रनौत और अरुण गोविल को मिला टिकट, वरुण गांधी को झटका
-भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…