आईपीएल

IPL 2024: Bhojpuri Commentary के दौरान अश्लील भाषा के इस्तेमाल का आरोप, कमेंटेटर्स को बर्खास्त करने की मांग, Video Viral

बीते शनिवार (23 मार्च) को Kolkata Knight Riders (KKR) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मैच खेला गया था, जिसे KKR ने सिर्फ चार रन से अपने नाम किया था. हालांकि यह मैच किसी और वजह से चर्चा में गया. चर्चा की वजह भोजपुरी भाषा में की गई कमेंट्री थी, जिसमें अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

कई दर्शकों ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका वीडियो शेयर करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल यह वीडियो काफी वायरल हो गया है. भोजपुरी भाषा में विवादित टिप्पणी Sunrisers Hyderabad की पारी में 19वीं ओवर के दौरान की गई थी.

208 रनों का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में SRH के हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) गेदबाजी कर रहे थे. मिचेल में गेंद पर मिड-विकेट बाउंड्री के पार एक जोरदार छक्का लगाया था.

इसके बाद भोजपुरी कमेंटेटरों ने शानदार शॉट खेलने के लिए क्लासेन की सराहना की, लेकिन जिस तरह से उन्होंने उनके शॉट का वर्णन किया वह प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात को लेकर कमेंटेटरों की आलोचना की.

एक फैन ने कमेंटेटरों को ‘बर्खास्त’ करने की अपील की. सोशल साइट एक्स पर एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम समझते थे कि भोजपुरी गाने और फिल्में ही अश्लील होती हैं, मगर अब इनकी कमेंट्री भी सुन लो.’


ये भी पढ़े: IPL 2024, KKR vs SRH: क्लासेन की शानदार पारी गई बेकार, KKR ने SRH को हराया


एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए इसमें भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और मनोज तिवारी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को टैग किया है. उन्होंने इन तीनों से अपील करते हुए कहा, ‘क्या आप लोग इन Monsters (राक्षस) को बर्खास्त करेंगे, क्योंकि वे हमारी भाषा को इतने भद्दे तरीके से अपमानित कर रहे हैं. ये कमेंटेटर बिल्कुल भी भोजपुरी नहीं जानते… इन पर शर्म आनी चाहिए.’

एक अन्य फैन ने कहा कि ‘डबल मीनिंग लाइन’ के जरिये भोजपुरी कमेंट्री को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘इस कमेंटेटर को बर्खास्त किया जाना चाहिए! आईपीएल एक ऐसी चीज है जिसे ज्यादातर परिवार के सभी सदस्य अपनी खाने की मेज पर देखते हैं! द्विअर्थी लाइनों वाली ऐसी घटिया टिप्पणी भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के पूरे उद्देश्य को ही खत्म कर देगी!’

लोक गायक नेहा सिंह राठौड़ ने एक पोस्ट में कहा, ‘ये कौन सड़कछाप आदमी भोजपुरी में कमेंट्री कर रहा है? इसे चौराहे पर चार जूता मारने वाला कोई नहीं है क्या? ये क्या बदतमीज़ी चल रही है भोजपुरी के साथ? पूर्वांचल के लोगों ने भांग खा ली है क्या? आपकी भाषा को दुनियाभर के सामने बेइज्जत किया जा रहा है और आप ताली पीट रहे हैं? आपका स्वाभिमान कहां चला गया है? कहां मर गए हैं भोजपुरी के नाम पर चांदी काटने वाले लोग?’

उन्होंने आगे कहा, ‘भोजपुरी गीतों की अश्लीलता अब क्रिकेट कमेंट्री तक आ गई और करोड़ों लोगों के सामने परोसी गई. आपको क्या लगता है? भोजपुरी का सम्मान बढ़ाया जा रहा है? अरे बीच बाजार कपड़े उतारे जा रहे हैं हमारी भोजपुरी के, और आपको लगता है भोजपुरी मशहूर हो रही है! कौन कमेंट्री कर रहा है ये? इसके ख़िलाफ़ अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

2 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

22 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

32 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

54 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago