चुनाव

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में क्या है AAP की हार की वजह? अन्ना हजारे ने की थी बड़ी भविष्यवाणी, केजरीवाल को लेकर कही ये बात

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटों की गिनती जारी है और वर्तमान रुझानों में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इस बीच महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

अन्ना हजारे का केजरीवाल पर हमला (Delhi Assembly Election Result 2025)

अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को कई बार सलाह दी थी, लेकिन केजरीवाल ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया. उनका कहना है कि ‘शराब की दुकानों को लेकर केजरीवाल ने मुद्दा उठाया, जो कि सिर्फ धन और दौलत के लिए था. यही कारण है कि केजरीवाल की छवि खराब हो गई और उन्हें चुनावों में कम वोट मिले.’ हजारे ने ये भी आरोप लगाया कि केजरीवाल शराब और पैसे में उलझ गए, जिससे उनका चरित्र प्रभावित हुआ.

हजारे का पार्टी से दूर रहना (Delhi Assembly Election Result 2025)

अन्ना हजारे ने बताया कि वह लंबे समय से यह कहते आ रहे थे कि चुनाव में उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने इन बातों को नजरअंदाज किया और शराब और पैसों के मामले में उलझ गई, जिससे उनकी पार्टी की छवि पर असर पड़ा.

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: किसी को नहीं मिला बहुमत तो…कैसे बनेगी सरकार

इसके साथ ही हजारे ने ये भी कहा कि ‘मैंने तय किया कि मैं आम आदमी पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं.’ हजारे का यह बयान उस समय आया है, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं.

अन्ना हजारे का केजरीवाल पर पुराना बयान

अन्ना हजारे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने जब से राजनीतिक दल बनाया है, तब से मैंने उनसे बात करना छोड़ दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि मैं सामाजिक काम के लिए उनके साथ गया था. मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता, जो करेगा वो भरेगा. अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ाव के शुरुआती दिनों को लेकर भी बात की.

Uma Sharma

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

25 seconds ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

11 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

25 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago