DGP Vinay Kumar Interview: बिहार में पहले चरण (Phase 1 Voting) के मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है. बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारत एक्सप्रेस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई बातें स्पष्ट कीं. DGP ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होगी.
डीजीपी विनय कुमार ने भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में वोटरों की सुरक्षा और चुनाव तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मतदाताओं को किसी भी तरह के डर से बचाने के लिए बिहार पुलिस ने खास तैयारी की है.
डीजीपी ने जानकारी दी कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
1500 अर्धसैनिक बल: पहले चरण के लिए तीन चरणों में उपलब्ध कराए गए.
अतिरिक्त 150 बल: पिछले 5-6 दिनों में सहयोग के लिए तैनात किए गए, खासकर उन जिलों में जहां दूसरे चरण का चुनाव होगा.
उन्होंने बताया कि राज्यभर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के लिए एक बड़ा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.
डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों पर तत्काल प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत गिरफ्तारी होगी.
“चुनाव समाप्त होते ही ऐसे लोगों को बांड पर रिहा किया जाएगा, लेकिन उनके खिलाफ सख्त बांड भरने की बाध्यता भी तय की जाएगी.”
उन्होंने यह भी बताया कि रोकथाम कार्रवाई के तहत इस साल अब तक 2 लाख से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुवार को मतदान के दौरान राज्य के चप्पे-चप्पे पर पुलिस (Bihar Police) की नजर रहेगी.
डीजीपी ने भरोसा जताया कि बिहार का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा, लेकिन साथ ही साफ किया कि वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर चुनाव के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार जहां भी उल्लंघन होता है, तुरंत एफआईआर दर्ज की जाती है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…