Bharat Express DD Free Dish

Bihar Elections 2025: DGP का भारत एक्सप्रेस को इंटरव्‍यू, विनय कुमार बोले- ‘शांतिपूर्वक वोटिंग होगी, कट्टा लहराने वालों को नहीं छोड़ेंगे’

Bihar DGP Vinay Kumar Interview: बिहार चुनाव के पहले चरण से के लिए बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर रखी गई है. 1500 अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. डीजीपी बोले- शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

bihar dgp vinay kumar Interview
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

DGP Vinay Kumar Interview: बिहार में पहले चरण (Phase 1 Voting) के मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है. बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारत एक्सप्रेस को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में कई बातें स्पष्ट कीं. DGP ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होगी.

डीजीपी विनय कुमार ने भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में वोटरों की सुरक्षा और चुनाव तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मतदाताओं को किसी भी तरह के डर से बचाने के लिए बिहार पुलिस ने खास तैयारी की है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

डीजीपी ने जानकारी दी कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

1500 अर्धसैनिक बल: पहले चरण के लिए तीन चरणों में उपलब्ध कराए गए.

अतिरिक्त 150 बल: पिछले 5-6 दिनों में सहयोग के लिए तैनात किए गए, खासकर उन जिलों में जहां दूसरे चरण का चुनाव होगा.

उन्होंने बताया कि राज्यभर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के लिए एक बड़ा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.

शांति भंग करने वाले गिरफ्तार होंगे

डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों पर तत्काल प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत गिरफ्तारी होगी.

“चुनाव समाप्त होते ही ऐसे लोगों को बांड पर रिहा किया जाएगा, लेकिन उनके खिलाफ सख्त बांड भरने की बाध्यता भी तय की जाएगी.”

उन्होंने यह भी बताया कि रोकथाम कार्रवाई के तहत इस साल अब तक 2 लाख से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

मतदान के दिन पुलिस की पैनी नजर

डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुवार को मतदान के दौरान राज्य के चप्पे-चप्पे पर पुलिस (Bihar Police) की नजर रहेगी.

  • कट्टा लहराने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
  • सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या गाली-गलौज करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा.
  • शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए डायल 112 पूरी तरह फंक्शनल रहेगा और सभी पदाधिकारियों के नंबर सक्रिय रखे गए हैं.

..तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी: डीजीपी

डीजीपी ने भरोसा जताया कि बिहार का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा, लेकिन साथ ही साफ किया कि वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर चुनाव के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार जहां भी उल्लंघन होता है, तुरंत एफआईआर दर्ज की जाती है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्‍ट फेज की वोटिंग 6 नवंबर को, 3.75 करोड़ वोटर; 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read