Dinesh Pratap Singh
Rae Bareli Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 14 सीटों पर मतदान जारी है. लखनऊ सहित अमेठी और रायबरेली जैसी वीआईपी सीट पर भी लोग बढ़चढ़कर वोट डाल रहे हैं. इसी बीच रायबरेली में राहुल गांधी को टक्कर दे रहे भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है और कहा है कि वह अपने दादा के नाम क्यों नहीं वोट मांगते.
सोमवार को दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर सवालों की बौछार की और कहा कि ”आप (राहुल गांधी) अपने दादा फिरोज खान के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते? राहुल गांधी ने अभी तक अपने दादा का नाम क्यों नहीं लिया है? इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के तीसरी बार पीएम बनने का दावा किया और कहा कि बीजेपी को बहुमत मिलेगा.
ये भी पढ़ें-बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और TMC कार्यकर्ता के बीच झड़प, Video
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गाधी केरल की वायनाड के साथ ही यूपी की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार उन्होंने वायनाड के साथ अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने उनको हरा दिया था. दोनों सीटें ही गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है. चूंकि इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई हैं. इसलिए रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को कांग्रेस ने उतारा है. यहां आज वोटिंग जारी है.
बता दें कि आज यूपी में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी के अलावा मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट पर वोटिंग हो रही है. पांचवें चरण में लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी में स्मृति ईरानी की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी. 4 जून को रिजल्ट घोषित होगा. बता दें कि इस बार सात चरणों में लोक सभा चुनाव हो रहे हैं. चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है. आज पांचवें चरण का मतदान जारी है. छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा और 1 जून को सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…