दुनिया

कैसे हुआ ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, Video आया सामने

Ibrahim Raisi Helicopter Crash Video: ईरान के हेलिकॉप्टर हादसे में दुखद खबर आमने आई है. रविवार को हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति रईसी की दुखद मौत हो गई है. इस दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति के अलावा विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत कई अन्य लोगों की भी मौत हो गई है. बता दें कि हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, पायलट, सहायक पायलट के अलावा सुरक्षा प्रमुख जैसे कई अन्य लोग भी सवार थे. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया है कि क्रैश में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से जल गया था.

राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश का वीडियो

राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर का पता लगाने के लिए तुर्की की तरफ से ड्रोन भेजा गया था. तुर्की की न्यूज़ एजेंसी अनादोलू ने ड्रोन से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो जारी किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक जगह काला धब्बा दिख रहा है.

 

क्यों देर से पहुंची रेस्क्यू टीम?

जिस स्थान पर ईरानी राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ वहां का मौसम बहुत खराब था. जिसकी वजह से घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम को पहुंचने में बहुत देर हुई. बता के कि ईरान के राष्ट्रपति रईसी रविवार (19 मई 2024) को अजरबैजान में किज कलासी और खोदाफरिन बांध का करने के लिए गए थे.

बांध के उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद रईसी, तबरेज शहर की ओर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बता दें कि तबरेज ईरान के पूर्वी अजरबैजान की राजधानी है. जिस जगह पर हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ वह स्थान तरबेज शहर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर वर्जेकान शहर के नजदीक है.

यह भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत, हादसे के 17 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीमें, PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago