चुनाव

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण का चुनाव प्रचार हुआ समाप्त, 58 सीटों पर 25 मई को होना है मतदान, मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार से लेकर इन बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर शनिवार 25 मई को मतदान होगा. अब तक 25 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों और 543 में से 428 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. अंतिम चरण के तहत मतदान एक जून को होना है और मतगणना चार जून को होगी.

मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार से लेकर इन बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर

छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल और हरियाणा में इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला

पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राज्य के कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें घाटल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद दीपक अधिकारी का मुकाबला भाजपा के खड़गपुर सदर से विधायक हिरण्मय चट्टोपाध्याय और प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल से है. भाजपा ने तमलुक से कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारा है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को कांथी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. वहीं पुरुलिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेपाल महतो का मुकाबला टीएमसी के शांतिराम महतो से है.

इसे भी पढ़ें: “एक परिवार आज भी हमारी सेना को नीचा दिखाने के मौके तलाशता रहता है”- हरियाणा में बोले PM मोदी

हरियाणा में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत दांव पर होगी उनमें पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर और कुमारी शैलजा समेत दो केंद्रीय मंत्रियों व कांग्रेस के दो दिग्गज नेता शामिल हैं. इनमें राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

2 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

16 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

23 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

27 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

31 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

43 minutes ago