चुनाव

‘INDIA गठबंधन में देश विरोधी ताकतें शामिल हैं…’ भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर बरसे रोहन गुप्ता

Rohan Gupta join BJP: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन में राष्ट्र विरोधी तत्व शामिल हैं. पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी नेताओं से अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर चुप रहने को कहा था.

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कितने विरोधाभास हो सकते हैं? एक संचार प्रभारी हैं जिनके नाम में राम है, उन्होंने हमें चुप रहने को कहा जब सनातन का अपमान किया जा रहा था. देश के नाम का इस्तेमाल करके गठबंधन बनाया गया लेकिन इसमें देश विरोधी ताकतें शामिल हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे आप का समर्थन करने की मजबूरी क्यों है, जिसका नेतृत्व सीएम केजरीवाल कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर खालिस्तानियों से संबंध होने का आरोप लगाया था.

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर लगाया था अपमान का आरोप

बता दें कि गुप्ता 11 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. गौरतलब है कि रोहन गुप्ता ने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देे दिया था. रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता द्वारा निरंतर अपमान और चरित्र हत्या का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: बसपा को बड़ा झटका, मलूक नागर ने दिया इस्तीफा, मायावती को चिट्ठी लिख थामा रालोद का हाथ

ये भी पढ़ेंः मीसा भारती के पीएम मोदी को जेल में डालने वाले बयान के बाद भड़की भाजपा, फडणवीस बोले- पहले अपने परिवार के घोटाले देखें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

54 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago