Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘INDIA गठबंधन में देश विरोधी ताकतें शामिल हैं…’ भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर बरसे रोहन गुप्ता

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कितने विरोधाभास हो सकते हैं? एक संचार प्रभारी हैं जिनके नाम में राम है, उन्होंने हमें चुप रहने को कहा जब सनातन का अपमान किया जा रहा था.

Congress Leader Rohan Gupta join BJP

भाजपा में शामिल होने के बाद रोहन गुप्ता.

Rohan Gupta join BJP: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन में राष्ट्र विरोधी तत्व शामिल हैं. पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी नेताओं से अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर चुप रहने को कहा था.

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कितने विरोधाभास हो सकते हैं? एक संचार प्रभारी हैं जिनके नाम में राम है, उन्होंने हमें चुप रहने को कहा जब सनातन का अपमान किया जा रहा था. देश के नाम का इस्तेमाल करके गठबंधन बनाया गया लेकिन इसमें देश विरोधी ताकतें शामिल हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे आप का समर्थन करने की मजबूरी क्यों है, जिसका नेतृत्व सीएम केजरीवाल कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर खालिस्तानियों से संबंध होने का आरोप लगाया था.

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर लगाया था अपमान का आरोप

बता दें कि गुप्ता 11 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. गौरतलब है कि रोहन गुप्ता ने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देे दिया था. रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता द्वारा निरंतर अपमान और चरित्र हत्या का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: बसपा को बड़ा झटका, मलूक नागर ने दिया इस्तीफा, मायावती को चिट्ठी लिख थामा रालोद का हाथ

ये भी पढ़ेंः मीसा भारती के पीएम मोदी को जेल में डालने वाले बयान के बाद भड़की भाजपा, फडणवीस बोले- पहले अपने परिवार के घोटाले देखें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital