फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Narendra Modi Karauli Rajasthan Rally: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बृहस्पतिवार को उन्होंने भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर जमकर निशाना साधा. PM ने कहा- भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करौली में आमजन के समक्ष वादा करते हुए बोले- “भाइयों…बहनों… यह आम चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है. आपको अपना मत देना है, देंगे न?” PM ने कहा- आप ये भी जानते होंगे कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट के मौके तलाशे हैं. आपने देखा होगा कि किस तरह राजस्थान में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ‘पेपर लीक’ उद्योग खड़ा हो गया.’’
‘राजस्थान ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आएगी और पेपर लीक माफिया जेल के भीतर दिखाई देंगे. आज मोदी की गारंटी पूरी हुई कि नहीं? आज राजस्थान ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए ‘इंडी’ गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. आप ये देख रहे हैं… देश में क्या चल रहा है… एक तरफ मोदी है जो कहता है भ्रष्टाचार हटाओ. दूसरी तरफ वे लोग हैं जो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ. ये सारे लोग जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए निकले हैं…वे कान खोलकर सुन लें, मोदी को कितनी भी धमकियां दें… भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है.’’
कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भाइयों…बहनों… दस साल में भाजपा ने उन समस्याओं के समाधान निकाले, जिन समस्याओं के समक्ष कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए थे. कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा देती रही, लेकिन मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम किया’’
भारत-श्रीलंका के बीच कच्चाथीवू द्वीप के विवाद को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को कोसा. उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता नहीं होगा शायद…इसी कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास स्थित भारत के कच्चाथीवू टापू को श्रीलंका को दे दिया था, और आज तक कांग्रेस इस देश विरोधी कुकृत्य को बेशर्मी से जायज ठहरा रही है.’’
बकौल प्रधानमंत्री मोदी, ‘‘कल ही कांग्रेस के बड़े नेता ने कहा कि कच्चाथीवू टापू पर कोई रहता है क्या? फिर ये रेगिस्तान को क्या कहेंगे, कोई रहता है. भाइयों…बहनों…आप सोचिए, कल को ये कांग्रेसी राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की खाली जमीन ये ही कहकर किसी भी देश को दे सकते हैं.’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भाइयों…बहनों… कांग्रेस का ना सिर्फ इतिहास खतरनाक है, बल्कि कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं. परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरियों में मुनाफा खोजती है.’’
राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट (गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर) के लिए मतदान होगा.
दूसरे चरण में 13 सीट (टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़) के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा.
– भारत एक्सप्रेस
DUSU चुनाव में NSUI के एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका…
AI Video Energy Consumption: AI से इमेज और वीडियो बनाने में भारी कंप्यूटिंग पावर की…
Meerut Rat In Sweets Counter: मेरठ के पल्लवपुरम स्थित प्रसिद्ध एमवी रेस्टोरेंट में मिठाई के…
Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 46 दिन पूरे कर…
Jharkhand News: झारखंड की सबसे बड़ी मगध और आम्रपाली खदानों समेत विभिन्न कोयला क्षेत्रों में…