चुनाव

Haryana Assembly Election: सिरसा सीट से BJP उम्मीदवार ने वापस लिया पर्चा, जानें, क्या है वजह

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच बीजेपी के सिरसा सीट से उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया है. जिसके बाद हलचल और भी तेज हो गई है. रोहतास जांगड़ा ने पर्चा वापस लेने के बाद कहा कि उन्होंने ये फैसला पार्टी के निर्देश पर लिया है.

गोपाल कांडा को BJP दे सकती है समर्थन

रोहतास जांगड़ा के पर्चा लेने के बाद अब इस बात की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है कि बीजेपी सिरसा सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है. जिसको लेकर बीजेपी के साथ उनकी बातचीत हो चुकी है. हालांकि रोहतास जांगड़ा ने इस मामले को पार्टी आलाकमान के फैसले पर छोड़ने की बात कही है. उनका कहना है कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Delhi Next CM: तमाल अटकलों पर लगा विराम, कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? सौरभ भारद्वाज ने बताया

रानियां सीट को लेकर हुआ समझौता

सूत्रों का दावा है कि बीजेपी ने रानियां सीट को लेकर ये समझौता किया है. रानियां सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी अपना उम्मीदवार वापस लेगी, उसी के एवज में बीजेपी ने रोहतास जांगड़ा का पर्चा वापस कराया है. बीजेपी ने राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अब रोहतास जांगड़ा के नाम वापस लेने के बाद मैदान में 89 प्रत्याशी मैदान में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago