चुनाव

‘कांग्रेस कर रही दलित बहन कुमारी शैलजा का अपमान, हम उन्हें BJP में लेने को तैयार’, पूर्व CM खट्टर का खुला न्योता

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है. हालांकि, यहां दो बड़ी सियासी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा में अभी अंतर्कलह थम नहीं रही. कांग्रेस आलाकमान के फैसलों से खफा कुमारी सैलजा को लेकर सियासत गरमा गई है.

कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी शैलजा को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिससे दोनों पार्टियों में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी शैलजा को भाजपा ज्वॉइन करने का ऑफर दिया है.

‘दलित बहन कुमारी शैलजा को हम साथ लेने को तैयार’

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ‘कांग्रेस ने दलितों को हमेशा अनदेखा किया है. कांग्रेस अब दलित बहन कुमारी शैलजा का अपमान कर रही है. ऐसे में उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए और भाजपा में आ जाना चाहिए.’ खट्टर ने ये बात पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कही. पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला BJP में शामिल हो सकते हैं? इस पर खट्टर ने जवाब दिया, ‘हां..ये (सियासत) संभावनाओं का संसार है. और संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता.’

‘कुमारी शैलजा को गालियां दी गईं, वो अब घर बैठी हैं’

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को ‘बहन’ कहकर संबोधित हुए खट्टर बोले, “बहन कुमारी शैलजा का कांग्रेस में अपमान हुआ है. उन्हें वहां गालियां दी गईं. वो अब घर बैठी हैं. हमने कई नेताओं को अपने साथ मिलाया है और हम तैयार हैं, उन्हें भी अपने साथ लाने के लिए. इस अपमान के बावजूद कांग्रेस के नेताओं को कोई शर्म नहीं आई है.”

‘कांग्रेस ने दलितों को अनदेखा किया..वहां परिवारवाद है’

मनोहर लाल खट्टर की तरह हरियाणा के मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला. नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को अनदेखा किया. उन्होंने कहा- कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा केवल परिवारवाद की राजनीति करते हैं. कुमारी शैलजा कांग्रेस की बड़ी लीडर हैं, फिर भी उनको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago