Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस कर रही दलित बहन कुमारी शैलजा का अपमान, हम उन्हें BJP में लेने को तैयार’, पूर्व CM खट्टर का खुला न्योता

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को भाजपा में आने का खुला ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘दलित बहन कुमारी शैलजा का अपमान’ कर रही है.

haryanna

फोटो— मनोहर लाल खटटर और कुमारी शैलजा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है. हालांकि, यहां दो बड़ी सियासी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा में अभी अंतर्कलह थम नहीं रही. कांग्रेस आलाकमान के फैसलों से खफा कुमारी सैलजा को लेकर सियासत गरमा गई है.

कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी शैलजा को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिससे दोनों पार्टियों में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी शैलजा को भाजपा ज्वॉइन करने का ऑफर दिया है.

‘दलित बहन कुमारी शैलजा को हम साथ लेने को तैयार’

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ‘कांग्रेस ने दलितों को हमेशा अनदेखा किया है. कांग्रेस अब दलित बहन कुमारी शैलजा का अपमान कर रही है. ऐसे में उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए और भाजपा में आ जाना चाहिए.’ खट्टर ने ये बात पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कही. पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला BJP में शामिल हो सकते हैं? इस पर खट्टर ने जवाब दिया, ‘हां..ये (सियासत) संभावनाओं का संसार है. और संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता.’

‘कुमारी शैलजा को गालियां दी गईं, वो अब घर बैठी हैं’

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को ‘बहन’ कहकर संबोधित हुए खट्टर बोले, “बहन कुमारी शैलजा का कांग्रेस में अपमान हुआ है. उन्हें वहां गालियां दी गईं. वो अब घर बैठी हैं. हमने कई नेताओं को अपने साथ मिलाया है और हम तैयार हैं, उन्हें भी अपने साथ लाने के लिए. इस अपमान के बावजूद कांग्रेस के नेताओं को कोई शर्म नहीं आई है.”

‘कांग्रेस ने दलितों को अनदेखा किया..वहां परिवारवाद है’

मनोहर लाल खट्टर की तरह हरियाणा के मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला. नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को अनदेखा किया. उन्होंने कहा- कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा केवल परिवारवाद की राजनीति करते हैं. कुमारी शैलजा कांग्रेस की बड़ी लीडर हैं, फिर भी उनको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital