Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Haryana Election 2024: हरियाणा में हुई 66.96% वोटिंग, पिछले चुनाव से 1.24% कम; जानिए किस जिले में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया. मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस-भाजपा, आप और इनेलो के बीच रहा.

haryana election

हरियाणा चुनाव लाइव.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana Assembly Election 2024 Live Updates: हरियाणा में आज 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे राज्य में 66.96% वोटिंग रिकॉर्ड की गई. इससे पिछले चुनाव में (2019 में) 68.20% वोटिंग हुई थी. यानी इस बार 1.24% कम वोटिंग हुई है.

जिलों में हुई वोटिंग को देखें तो इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग 67.93% यमुनानगर, उसके बाद पलवल में 67.69 और फतेहाबाद में 67.05% वोटिंग हुई. सबसे कम 49.97% वोटिंग गुरुग्राम में हुई. अब 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएगा.

बता दें कि इस बार के चुनाव में हरियाणा में कुल 2.03 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता शामिल हैं.

चुनाव में इस बार कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं है. जबकि, 462 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों में 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं. हरियाणा में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक दल- कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव मैदान में है.

यहां देख सकते हैं विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital