महाअष्टमी पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग.
Shardiya navratri 2024 Durga Ashtami Rare Coincidence: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इसका समापन 12 अक्टूबर को यानी विजयादशमी के दिन होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस बार महाअष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी. नवरात्रि में अष्टमी के दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है.
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो इस साल की महाअष्टमी बेहद खास है. इस दिन महानवमी का भी खास संयोग बनने जा रहा है. इसके अलावा इस दिन बुधादित्य राजयोग, रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का भी दुर्लभ संयोग बनेगा. नवरात्रि में अष्टमी के दिन ऐसा संयोग 50 साल बाद बनने जा रहा है. ऐसे में नवरात्रि में महाअष्टमी के दिन बनने वाले ये दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि महाअष्टमी के दिन बनने वाले ये शुभ संयोग किन राशियों के लिए लाभकारी है.
इस राशि के लिए महाअष्टमी बेहद शुभ मानी जा रही है. इस दिन बनने वाले दुर्लभ संयोग से शुभ समाचार प्राप्त होगा. व्यापार करने वालों के लिए भी महाअष्टमी लाभकारी साबित होगी. बिजनेस में खास आर्थिक तरक्की होगी.
यह भी पढ़ें: 9 अक्टूबर से गुरु चलेंगे वृषभ राशि में उल्टी चाल, शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन; होगा खूब धन लाभ!
कर्क राशि से जुड़े जातकों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है. किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी का प्रस्ताव आएगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. घर-परिवार में खुशहाली और शांति का महौल रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर साथ और सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या राशि वाले बिजनेस के उद्देश्य से दूर की यात्रा कर सकते हैं जो कि लाभकारी साबित होगी. व्यापार करने वालों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी है. बिजनेस में धन के निवेश से खास लाभ होगा. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. कार्यस्थल पर कोई नया मुकाम हासिल करेंगे. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी.
इस साल की महाअष्टमी मीन राशि के लिए शुभ है. इस राशि के जातक को सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. व्यापार करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है. विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों के लिए बुधादित्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है. महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी. कारोबार में खूब मुनाफा प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: शनिवार को दशहरा शुभ या अशुभ? इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…