चुनाव

‘…अगर साथ-साथ चलते तो बात कुछ और होती’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर आम आदमी पार्टी नेता के राघव चड्ढा का तंज

Haryana News: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर शायराना अंदाज में तंज कसा.

आप सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारी आरज़ू की फिक्र करते तो कुछ और बात होती, हमारी हसरत का ख्याल रखते तो एक अलग शाम होती, आज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर, अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती.”

उन्होंने इशारों में इशारों में यह कहने की कोशिश की है कि अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा होता, तो आज हम जीत का परचम लहरा चुके होते, मगर अफसोस ऐसा नहीं हो सका.

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होना था

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होने की चर्चा जोरों पर थी. इस संबंध में कई बैठकें भी हुईं, लेकिन वह सार्थक नहीं हो सकी. इसके बाद दोनों पार्टियों ने अपनी राहें जुदा करते हुए अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि न ही कांग्रेस हरियाणा चुनाव में कुछ खास कर सकी और आम आदमी पार्टी की दुर्गति का अंदाजा महज इसी से लगाया जा सकता है कि यह पार्टी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी.

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने भी कहा, “अगर दोनों ही पार्टियों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा होता, तो आज हम 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का परचम लहरा चुके होते.”

उन्होंने कहा, “जब राष्ट्रीय स्तर पर हमने (आम आदमी पार्टी) कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, तो भारतीय जनता पार्टी को बैसाखियों पर ला दिया था. इसी तरह मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया होता, तो हम निश्चित तौर पर 70 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहते.”

वहीं, बात अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे की करें, तो भारतीय जनता पार्टी के खाते में 48 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है. हालांकि, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही थी, जबकि भाजपा पिछड़ती हुई, लेकिन इसके बाद स्थिति कुछ इस तरह बदली कि भाजपा कांग्रेस को पछाड़कर जीत की हैट्रिक लगाने में सफल हुई.

— भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

38 seconds ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

13 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

23 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

31 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

35 minutes ago