Categories: मनोरंजन

कभी चेहरे के रंग की वजह से Mithun Chakraborty को झेलना पड़ता था अपमान, जानिए फिर कैसे बदले हालात?

Mithun Chakraborty Struggle Days: बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम है. मिथुन ने कई कठिनाईयों का सामना किया तब जाकर बॉलीवुड स्टार बने. उन्होंने अब तक 350 फिल्मों में काम किया है. हिंदी सिनेमा में उनके इसी योगदान को देखते हुए मगंलवरा यानी 8 अक्टूबर को उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया.

विज्ञान भवन में आयोजित 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया. इस दौरान वहां कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के तमाम बड़े सितारे मौजूद रहे. इस बड़े मौके पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें वहां शेयर कीं.

स्किन कलर की वजह से अपमानित हुए एक्टर

मिथुन चक्रवर्ती ने इस दौरान बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ा. महीनों तक काम नहीं मिला, भूखे रहे, फुटपाथ पर एक्टर ने रातें काटीं. लुक्स को लेकर ताने सुने. उन्होंने कहा “मुझसे कहा गया था ‘फिल्म इंडस्ट्री में काला रंग नहीं चलेगा’. जितना अपमान हो सकता था, हुआ.” हालांकि तमाम मुश्किलो के बावजूद मिथुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई. उन्होंने अपने डांस को अपनी ताकत बनाया.

दादा ने पैरों से किया कमाल

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “फिर मैंने फैसला किया कि मैं डांस करूंगा. मैं चाहता था कि लोग मेरे पैरों को देखें ना कि मेरे चेहरे को या मेरी त्वचा के रंग को. सब फिल्मों में पैरों से डांस किया और लोग मेरे रंग को भूल गए.” इस मौके पर उन्होंने नए टैलेंट को संदेश दिया और अपने उस यकीन को भी बयां किया जिसके ज़रिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. उन्होंने कहा, “अगर ये मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है.”

ये भी पढ़ें: 500 करोड़ के घोटाले मामले में फंसीं Rhea Chakraborty, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

पार्टीज में डांस कर भरते थे अपना पेट

रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ में मिथुन अपनी जर्नी को बताते हुए इमोशनल हुए थे. उन्होंने टीवी शो में बताया था कि वो एक समय पार्टीज में डांस कर पेट भरते थे. ताकि एक वक्त का खाना मिल सके. पैसे बचाने के लिए पैदल चलते थे. महीनों बेरोजगार रहने के बाद मिथुन को हेलन का असिस्टेंट बनने का मौका मिला. शुरुआती करियर में वो फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स करते थे. अमिताभ संग फिल्म ‘दो अनजाने’ में छोटा रोल मिथुन ने किया था.

मिथुन चक्रवर्ती ने दी कई हिट फिल्में

डेब्यू फिल्म ‘मृगया’  के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. धीरे-धीरे उनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा. मूवी ‘डिस्को डांसर’ ने मिथुन के करियर को ऐसी उड़ान दी कि फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनकी हिट फिल्मों में ‘सुरक्षा’, ‘प्रेम विवाह’, ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘शानदार’, ‘त्रिनेत्र’, ‘अग्निपथ’,’तहादेर कथा’ जैसी कई फिल्में शामिल है. अभी 74 की उम्र में भी वो शोबिज में एक्टिव होकर काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

18 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

31 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

38 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

50 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

58 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

1 hour ago