हरियाणा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला. (फोटो: IANS)
Haryana-Jammu Kashmir Election Result: हरियाणा (Haryana) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. मंगलवार (8 अक्टूबर) सुबह शुरुआती रूझानों में कांग्रेस (Congress) आगे चल रही थी हालांकि बाद में भाजपा ने बढ़त बना ली, जो आखिर तक कायम रही. अब भगवा पार्टी ऐतिहासिक तीसरी बार सत्ता की बागडोर संभालने को तैयार है. चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, भाजपा ने 48 सीटें, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं.
दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) में 48 सीटें जीती हैं और अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 (Article 370) के निरस्त होने के बाद पहली सरकार बनाने के लिए तैयार है.
इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि गठबंधन सरकार की प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा (Statehood) बहाल करना होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के नतीजे, जहां भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है, ‘पूरी तरह से अप्रत्याशित’ थे.
हरियाणा की बात करें तो यहां की 90 सीटों पर घोषित परिणामों में भाजपा के खाते में 48 सीटें गईं और कांग्रेस 37 सीटों पर विजयी घोषित हो चुकी है. इंडियन नेशनल लोक दल (इनलो) के हाथ सिर्फ 2 सीटें लगी हैं और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
वोट शेयर की बात करें तो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा को 55,48,800 वोट मिले हैं, जो 39.94 प्रतिशत होता है. वहीं कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है, पार्टी को 53,30,602 वोट मिले हैं, जो 39.09 प्रतिशत होता है.
जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां अनुच्छेद 370 हटने के बाद कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) गठबंधन सरकार बनने वाली है. 90 सीटों वाली विधानसभा में 42 सीटों पर जीत दर्ज कर नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं उसके सहयोगी दल कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों से संतोष करना पड़ा है.
29 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ भाजपा इस केंद्र शासित प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. चुनाव में महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के हाथ सिर्फ 3 सीटें लगी हैं, जो राज्य का दर्जा खत्म होने से पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में मिलीं 28 सीटों से काफी कम है. इसके अलावा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, आम आदमी पार्टी (AAP), माकपा (CPIM) के खाते में 1-1 सीट गईं हैं, जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
वोट शेयर की बात करें तो जम्मू कश्मीर में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पार्टी को कुल 14,62,225 वोट मिले हैं, जो 25.64 प्रतिशत होता है. इसके बाद फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के नेतृत्व वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस को 13,36,147 वोट मिले हैं, जो कि 23.43 प्रतिशत है. कांग्रेस को 6,82,666 वोट मिले हैं, जो 11.97 प्रतिशत है, वहीं 5,05,948 वोट पीडीपी के खाते में गए हैं, जो 8.87 प्रतिशत है.
-भारत एक्सप्रेस
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की शनिवार को हुगली…
Samastipur Girl Misbehavior: बिहार के समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी और मारपीट का कथित वीडियो…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Bihar Jamui Case: किसी यौन अपराध की पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना कानून की नजर…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता. फाइनल में ईरान को…
Fiber Diet: वयस्क को रोजाना 25 से 35 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है. फल,…