Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे. यहां 90 सीटों पर इसी महीने 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. अब सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. जैसे-जैसे मतों की गिनती होगी, सियासी दलों के उम्मीदवारों की हार-जीत भी घोषित होती जाएगी.
मतगणना से दो दिन पहले कुछ सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए थे. एग्जिट पोल्स में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलते दिखाया गया था. जबकि, भाजपा के दूसरे नंबर पर रहने के आसार जताए गए. यहां किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 46 विधानसभा सीटों की जरूरत है, पिछले दो चुनावों में भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी.
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान दर्ज हुआ. शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद ही राज्य में नई सरकार के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी. एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस उत्साहित है, लेकिन सीएम पद के लिए खींचतान भी है.
मतगणना शुरू होने से पहले जीत का जश्न शुरू
कई जिलों में तो मतगणना होने से पहले ही प्रत्याशियों की ओर से जीत का जश्न शुरू हो चुका है. सोमवार को उकलाना में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश सेलवाल के आवास पर उनके समर्थक मिठाइयां लेकर उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे. कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ने कहा कि एग्जिट पोल में हमारी पार्टी को स्पष्ट बहुत मिला है, इस बार भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है.
2019 में भाजपा ने इस तरह बनाई थी सरकार
इससे पहले हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे. तब भाजपा को 40 सीटें मिली थीं. कांग्रेस 31 सीटों पर सिमट गई थी. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा ने 10 सीटें जीती थीं, और उसने भाजपा को समर्थन दे दिया था. इस तरह भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार बनी.
इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ठ बहुमत मिला था. तब भाजपा ने यहां 47 सीटें जीती थीं. कांग्रेस तब तीसरे नंबर पर रही. कांग्रेस को तब 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था. ओपी चौटाला की पार्टी इनेलो ने 19 सीटें जीती थीं.
– भारत एक्सप्रेस
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…