Jammu Kashmir Election 2024 Result: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे. यहां 90 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग कराई गई थी. अब आज सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. जैसे-जैसे मतों की गिनती होगी, सियासी दलों के उम्मीदवारों की हार-जीत भी घोषित होती जाएगी.
मतगणना से दो दिन पहले कुछ सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए थे. एग्जिट पोल्स में कांग्रेस-नेकॉ गठबंधन को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलते दिखाई गईं. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी तीसरे नंबर पर दिखाई गई. हालांकि, यहां इस बार बहुमत किसी को भी नहीं मिलते दिखाया गया. यहां सरकार बनाने के लिए पार्टियों को 46 विधायकों की जरूरत पड़ेगी.
जम्मू कश्मीर को 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था. 2024 से पहले यहां पर 2014 में चुनाव हुए थे. तब भाजपा ने पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. इस बार पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस-नेकॉ गठबंधन को समर्थन देने की बात कही है. यानी वे किंगमेकर की भूमिका में होंगी.
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 2024 के विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में 63.88% मतदान दर्ज हुआ.
पहले डाक मतपत्रों की गिनती फिर EVM काउंटिंग
मतगणना के शुरुआती चरण में डाक मतपत्र शामिल होंगे, जो विकलांग व्यक्तियों, सुरक्षा कर्मियों और आवश्यक सरकारी सेवा कर्मचारियों जैसे समूहों के लिए निर्धारित हैं. इसके बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी.
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, ऐसे में 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजे इस क्षेत्र के राजनीतिक भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगे. भारी मतदान और प्रतिस्पर्धी एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के साथ, अब अंतिम परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए. 18 सितंबर को पहले चरण में 61.38 प्रतिशत, 25 सितंबर को दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत और 1 अक्टूबर को अंतिम चरण में 65.48 प्रतिशत मतदान हुआ.
– भारत एक्सप्रेस
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…