चुनाव

लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के Bastar में विस्फोट में CRPF के 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के अशांत बीजापुर जिले में शुक्रवार (19 अप्रैल) को लोकसभा के पहले चरण के मतदान के दिन अलग-अलग घटनाओं में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों के घायल होने की सूचना है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बीजापुर में एक प्रेशर आईईडी विस्फोट में CRPF के सहायक कमांडेंट घायल हो गए, जिसे माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था. मतदान के लिए बस्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी सुरक्षा तैनाती है.

प्रेशर आईईडी विस्फोट

पुलिस ने कहा कि 62वीं बटालियन के सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मनु ने अनजाने में एक प्रेशर आईईडी पर पैर रख दिया, जब वह और उनकी टीम एरिया डोमिनेशन पर थे.

वे मतदान प्रक्रिया की जांच करने के लिए भैरागढ़ में चिहका मतदान केंद्र के पास पहुंचे थे, तभी आईईडी विस्फोट हो गया. जवान के बाएं पैर और हाथ में चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जाएगा.

दूसरी घटना

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का एक गोला दुर्घटनावश फटने से सीआरपीएफ का एक और जवान घायल हो गया.

यह घटना तब हुई जब सुरक्षा बल गलगम क्षेत्र में मतदान केंद्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर Area Domination Exercise पर निकले थे, जो बीजापुर जिला मुख्यालय से आवापल्ली की ओर 50 से 55 किलोमीटर दूर है.

कुल मिलाकर बस्तर संभाग में 156 मतदान केंद्र हैं, जहां मतदान दलों को हवाई मार्ग से भेजा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

14 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

27 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

1 hour ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

1 hour ago