चुनाव

Congress का प्रचार करने और PM Modi की आलोचना करने वाले Ranveer Singh के वीडियो का सच क्या है?

लोकसभा चुनाव के बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आते ही लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे और कुछ ने इसे फर्जी भी बताया है.

वायरल वीडियो में रणवीर क्या कहते हैं ​

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मोदीजी का उद्देश्य यही था कि वो सेलिब्रेट करें, हमारे दुखी जीवन, हमारी बेरोजगारी को, हमारी महंगाई को, क्योंकि जो भारत वर्ष है, वह अन्याय काल की तरफ ऐसे बढ़ रहा हैं, इतनी स्पीड से बढ़ रहा है. हमें हमारे विकास, हमारे न्याय को मांगना कभी नहीं भूलना चाहिए. इसलिए सोचो और वोट दो.’

उनके इस बयान के बाद एक दूसरी आवाज में कहा जाता है, ‘जिन्हें देश की फिक्र है, वो न्याय के लिए वोट देगा.’ ये लाइन स्क्रीन पर लिखी हुई भी नजर आती है. इसके बाद स्क्रीन पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा उभरता है और आवाज के साथ ‘वोट फॉर न्याय और वोट फॉर कांग्रेस लिखा हुआ आता है.’


ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह की कुंडली के ये ग्रह दे रहे बड़े संकेत! जानें, क्या होगा सियासी सफर पर असर


इस वीडियो को ध्यान से देखने पर आसानी से समझा जा सकता है कि ये एक एडिटेड वीडियो है, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से रणवीर के बयान को बदल दिया गया है.

क्या है सच

सोशल मी​डिया पर लोगों ने रणवीर के इस फर्जी बयान से संबंधित मूल वीडियो को शेयर किया है. मूल वीडियो हाल ही में रणवीर सिंह की बनारस यात्रा से संबंधित है.

दरअसल रणवीर सिंह, कृति सेनन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ बीते रविवार (14 अप्रैल) को वाराणसी पहुंचे हुए थे. डिजाइनर के लिए रैंप पर चलने से पहले वे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे.

इस दौरान रणवीर और कृति को पारंपरिक पोशाक में देखा गया था, जब वे दशाश्वमेध घाट पर पूजा करने गए थे. कृति ने पीले रंग का कुर्ता और सलवार कैरी था, जबकि रणवीर सफेद कुर्ता पहने थे, मनीष गुलाबी और सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए. रणवीर ने घाट पर मीडिया से बातचीत की थी, जिसका वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने शेयर किया था.

इसी वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें लग रहा है कि रणवीर सिंह कांग्रेस का प्रचार करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

13 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

27 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

1 hour ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

1 hour ago