चुनाव

Lok Sabha Election-2024: चुनावी ड्यूटी में तैनात बिहार पुलिस का सिपाही निलंबित, लगा ये गम्भीर आरोप

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण को लेकर सुबह से वोटिंग जारी है. छुटपुट घटनाओं के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रह हैं. इसी बीच चुनावी ड्यूटी में लगे बिहार पुलिस के जवान को निलम्बित कर दिया गया है. आरोप है कि वह जब शुक्रवार की सुबह सोकर उठे तो उनकी लोडेड राइफल गायब थी. इसके बाद से वह परेशान थे तो दूसरी ओर इसकी खबर उच्चाधिकारियों को मिलने के बाद जवान को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि आज बिहार की चार लोकसभा सीटों- गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई के लिए वोटिंग जारी है. नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है, लेकिन यहां तैनात सिपाही उत्तम कुमार की 20 राउंड गोली से भरी राइफल गायब होने के बाद हड़कंप मच गया. घटना पकरीबरावां के राजेबीघा गांव से सामने आई है. फिलहाल उत्तम कुमार ने पकरीबरावां थाना में अपनी राइफल और गोली की चोरी होने का केस दर्ज कराया है. हालांकि इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने सिपाही की लापरवाही को दोषी मानते हुए उनको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: सपा ने बूथ पर कब्जा करने का लगाया आरोप, कहा- ‘मुस्लिम महिलाओं को किया जा रहा है परेशान’ भाजपा की शिकायत चुनाव आयोग से

शिकायत में सिपाही ने कही ये बात

सिपाही उत्तम कुमार ने राइफल और गोली चोरी होने को लेकर पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि पोलिंग पार्टी के साथ पांच सुरक्षा बलों को लगाया गया था, जिसमें वह भी शामिल था. मतदान केंद्र के करीब 200 मीटर की दूरी पर गुरुवार की रात्रि एक बारात ठहरी हुई थी. उत्तम ने कहा कि जब वह सुबह जगे तो उनकी राइफल वहां से गायब थी. सिपाही ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि बारात में आए किसी शख्स ने उनकी राइफल चोरी की है. बता दें कि पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस ने बाराती के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

8 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

11 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

53 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

54 minutes ago