चुनाव

महाराष्ट्र में PM मोदी का नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ बना चुनाव में जीत का मूल मंत्र, बीजेपी कार्यालय पर लगा पोस्टर

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र के धुले में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक हैं, तो सेफ हैं’, का नारा दिया था. यह नारा काफी सुर्खियों में रहा. भाजपा ने जहां इस नारे की पैरोकारी की, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इसकी मुखालफत की. महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में हम लोग बिल्कुल सेफ हैं. मेहरबानी करके महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की संज्ञा न दी जाए. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत से लेकर अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नारे का विरोध किया.

वहीं, आज जब चुनावी नतीजों की घोषणा हो रही है, तो इस घोषणा में जहां एक तरफ महायुति जीत की ओर अग्रसर है, तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. इसे लेकर पार्टी में चिंतन मंथन का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस बीच, महाराष्ट्र में भाजपा कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगाया गया है. इसमें प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ लिखा हुआ है. इस पोस्टर ने महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

देवेंद्र फडणवीस का भी पोस्टर लगा

इसके अलावा, वाशिम शहर के पाटणी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र फडणवीस का भी पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में पार्टी को मिली जीत को लेकर बधाई दी गई है. खबर लिखे जाने तक महायुति गठबंधन को प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 222 और महाविकास अघाड़ी को 49 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. इस तरह महायुति गठबंधन के लिए महाराष्ट्र में जीत का मार्ग प्रशस्त हो चुका है.

प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन?

अब इस बात को लेकर सियासी बहस छिड़ चुकी है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा. बीजेपी जहां देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की कमान सौंपे जाने की पैरोकारी कर रही है, वहीं, एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना के नेता एक बार फिर से एकनाथ शिंदे को ही सीएम पद की कमान सौंपे जाने की वकालत कर रहे हैं.

ये जीत विकास कार्यों का परिणाम

उनका कहना है कि महाराष्ट्र में मिली यह जीत महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है. उधर, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महायुति गठबंधन को मिली जीत को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों में कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर हुई है. एकनाथ शिंदे गुट के नेता चुनाव नहीं जीत सकते हैं.

ये भी पढ़ें- BJP ने Kailash Gahlot को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago